नई दिल्ली: भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। मस्क की ओर से भारतीय उद्योगपति अंबानी का नाम लेकर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया। राहुल गांधी के इस रुख पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने सवाल उठाया है कि कांग्रेस अब एक विदेशी अरबपति के पक्ष में क्यों खड़ी दिखाई दे रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल…
Read MoreCategory: राजनीति
रामलला के दर्शन कर अखिलेश यादव को अजय राय की नसीहत, बोले- अयोध्या आएं तो राम मंदिर जरूर जाएं
अयोध्या: कांग्रेस के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर काशी से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और इसके बाद राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अयोध्या आने पर राम मंदिर में दर्शन करने की नसीहत दी। अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचने वाले हैं। वह अपने पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे की ओर से आयोजित भागवत…
Read Moreझांसी-प्रयागराज स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव…………
झांसी।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में दाखिल हुआ नामांकन झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने मुक्ताकाशी मंच, झांसी से विशाल जनसमूह व वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे जोश…
Read Moreराज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव? आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP के 8 उम्मीदवारों से होगा मुकाबला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाकर पहले ही दो नामांकन करा दिए हैं। अब सबसे ज्यादा नजर सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर है। पार्टी ने अभी तक इस नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, हालांकि सोमवार को पूरे दिन इसे लेकर अंदरखाने में मंथन चलता रहा। चर्चा है कि तीसरे उम्मीदवार के नामांकन की तैयारी भी सपा ने कर ली है। सोमवार को…
Read MoreIAS छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल की सियासी एंट्री, यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा; नई पार्टी बनाने पर भी मंथन
लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिव्या मित्तल अपनी पार्टी बनाकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को…
Read MoreUP राज्यसभा चुनाव: BJP ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, धर्मपाल सिंह-प्रियंका सिंह रावत समेत इन नेताओं को मिला टिकट
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। BJP ने…
Read Moreओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे
श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…
Read Moreओवैसी का सपा समेत विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए?
बहराइच: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय रविवार को ओवैसी बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने…
Read Moreअखिलेश से दूरी, राहुल गांधी से बढ़ी नजदीकी! यूपी चुनाव से पहले छोटी पार्टियों का रुख किस ओर?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच प्रदेश की कई छोटी पार्टियां और क्षेत्रीय नेता कांग्रेस की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी के साथ रहे इन दलों और नेताओं की अब कांग्रेस से उम्मीदें बढ़ी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर अच्छी सहमति बनती है तो इन…
Read Moreयूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान! बातचीत से पहले कांग्रेस ने तैयार की अपनी रणनीति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। दोनों दलों ने चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान कर रखा है, लेकिन सीटों को लेकर दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। इसे कांग्रेस की ओर से दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बातचीत शुरू होने से पहले कांग्रेस ने उन सीटों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिन पर उसकी खास नजर है। कांग्रेस गठबंधन…
Read More