कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखे

उन्नाव।थाना बारासगवर क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा थाना बारासगवर पुलिस बल के साथ कस्बा धानीखेड़ा में पैदल गस्त किया गया।

इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/स्थानों की निगरानी की गई।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की चेकिंग कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी गश्त हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts