झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटेरा श्री महेश चन्द्र के नेतृत्व मे अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
थाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टुड्यन खिरक कटेरा देहात के प्रथम पक्ष के 1. शिवप्रसाद यादव पुत्र मकुंदीलाल यादव उम्र करीब 50 वर्ष, 2. सीमा पत्नी शिवप्रसाद यादव उम्र करीब 35 वर्ष एवं द्वितीय पक्ष के 1. शिवदयाल पुत्र मकुंदीलाल यादव उम्र करीब 45 वर्ष, 2. रिंकी पत्नी शिवदयाल यादव उम्र करीब 36 वर्ष के मध्य खेत में बल्ली गाड़ने को लेकर विवाद को लेकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर एवं मनीष अहिरवार पुत्र गिरधारी अहिरवार उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम पठगुंवा, थाना-कटेरा, जिला झाँसी को शराब पीकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने पर एवं पूरन पुत्र मूल चन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मोहल्ला कोल्हूपुरा, कस्बा व थाना-कटेरा, जिला-झाँसी को शराब पीकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने पर अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
