यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी होंगे विजयी; 9 अक्टूबर को औपचारिक ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा के आठ प्रत्याशियों के अलावा सपा के दो प्रत्याशी पहले से मैदान में हैं। संख्या बल के हिसाब से अब सभी 10 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद 9 अक्टूबर को की जाएगी। ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन नामांकन…

Read More

UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, धर्मपाल सिंह-प्रियंका सिंह रावत समेत इन नेताओं को मिला टिकट

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। BJP ने…

Read More

राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान से पहले बड़ा मंथन, बीएल संतोष आज सीएम योगी से करेंगे मुलाकात; सुल्तानपुर में भी अहम बैठक

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होने वाली मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीएल संतोष सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, जहां काशी क्षेत्र में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय बैठक होगी। भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। छह अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे…

Read More