Blog

PM मोदी से जेडी वेंस की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका रिश्तों पर अहम चर्चा; जानिए क्या हुई बात

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बातचीत की जानकारी दी। पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी को बेटे के जन्म पर बधाई भी दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर दी बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बताया…

Read More

16वें दिन भी JPSC-JSSC छात्रों का अनशन जारी, डॉक्टर बोले- हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाएंगे; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और अभ्यर्थियों के बीच पहले दो दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद आज दोपहर 12 बजे तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इसी बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन कर रहे छात्रों की रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों का वजन कम हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर बोले- वजन कम हुआ, लेकिन सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

Read More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को गुमराह किया गया, पद मेरे लिए जरूरी नहीं’

भुवनेश्वर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रधान ने कहा कि मंत्री का पद उनके लिए कभी जरूरी नहीं था और उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर मंत्रिपरिषद से इस्तीफे की पेशकश की थी। प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद…

Read More

ट्रक से भिड़ी वोल्वो बस, पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन; 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में निजी वोल्वो बस और आइशर ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पोगुरु पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू…

Read More

ब्रेन हेल्थ को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट से जानें क्यों दिल जितनी जरूरी है दिमाग की सेहत

नोएडा: जिस तरह लोग दिल को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान, व्यायाम और नियमित जांच पर ध्यान देते हैं, उसी तरह दिमाग की सेहत का भी रोजाना ख्याल रखना जरूरी है। स्वस्थ दिल शरीर को जीवन देता है, जबकि स्वस्थ दिमाग हमें सोचने, समझने, महसूस करने और यादों को संजोकर रखने की क्षमता देता है। इसके बावजूद ज्यादातर लोग मस्तिष्क की सेहत पर तब ध्यान देते हैं, जब कोई गंभीर परेशानी सामने आ जाती है। नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल की पार्किंसंस रोग एवं मूवमेंट डिसऑर्डर्स विशेषज्ञ, वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट और…

Read More

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल! PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद, डीलिमिटेशन बिल के बीच बढ़ी सियासी अटकलें

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद सोमवार, 10 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। पार्टी की लोकसभा ग्रुप लीडर सुप्रिया सुले ने इसे आधिकारिक बैठक बताया है। हालांकि, पीएम मोदी और शरद पवार गुट के सांसदों की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन अटकलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीलिमिटेशन…

Read More

महिला आरक्षण पर SAD के समर्थन से खुश हुए रिजिजू, बोले- ‘दिल से स्वागत करता हूं’, निष्पक्ष परिसीमन पर भी दिया जोर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग का समर्थन करने पर शिरोमणि अकाली दल का स्वागत किया है। रिजिजू ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण के साथ निष्पक्ष और समान परिसीमन की जरूरत पर भी जोर दिया। रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल का यह रुख शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले कायम…

Read More

अचानक केरल क्यों पहुंचे ट्रंप के दामाद माइकल बूलोस? भारी बारिश के बीच हाउसबोट से लिया बैकवॉटर का आनंद

अलप्पुझा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और कारोबारी माइकल बूलोस शनिवार को भारी मानसूनी बारिश के बीच अचानक केरल के अलप्पुझा पहुंचे। यहां उन्होंने मशहूर बैकवॉटर की सैर की और हाउसबोट पर समय बिताया। बूलोस का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब अलप्पुझा में 22 अगस्त को प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का आयोजन होने जा रहा है। उनके दौरे से केरल के इस प्रमुख पर्यटन स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा मिली है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर माइकल…

Read More

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के विकास से लेकर चुनावी रणनीति तक मंथन! नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री…

Read More

9 अगस्त को मौसम का कहर! यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

  नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार 9 अगस्त को उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश की चेतावनी 9 अगस्त को पूर्वी…

Read More