चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्यभर की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड पर पंजाबी (गुरमुखी) भाषा को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रम विभाग ने सभी सहायक श्रम आयुक्तों और श्रम-सह-सुलह अधिकारियों को पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट्स (प्रथम संशोधन) नियम, 2023 के नियम 23 और 24 का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। यह निर्देश सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं केएस राजू लीगल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जगमोहन सिंह राजू द्वारा मुख्य सचिव को दिए…
Read MoreDay: July 11, 2026
Kanwar Yatra 2026: बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 13 मुख्य और 59 सहायक मार्ग तय, 1574 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
बुलंदशहर: श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इसे देखते हुए बुलंदशहर पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। इस बार जिले में 13 प्रमुख कांवड़ मार्ग और 59 सहायक कांवड़ मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इन सभी मार्गों की कुल लंबाई 1017 किलोमीटर होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्गों, शिवालयों, मंदिरों और गंगा स्नान घाटों पर 1574 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्रावण मास के दौरान जिले की सातों तहसीलों से बड़ी संख्या में…
Read Moreपशुपालन विभाग मिनिस्ट्रियल एम्प्लाइज एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, विद्या प्रकाश त्रिवेदी बने प्रदेश अध्यक्ष, अखंड प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग मिनिस्ट्रियल एम्प्लाइज एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं प्रांतीय निर्वाचन का आयोजन निदेशालय परिसर स्थित सभागार में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों, मंडलों और संस्थानों से पहुंचे मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और विश्वास का परिचय दिया। देर रात घोषित चुनाव परिणामों में विद्या प्रकाश त्रिवेदी को प्रांतीय अध्यक्ष और अखंड प्रताप सिंह को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर आरुष यादव ने जीत दर्ज की।…
Read MoreDU Admission 2026: आज नहीं भरी कॉलेज-कोर्स की पसंद तो छूट सकता है एडमिशन, यूजी, पीजी, बीटेक और लॉ की पूरी डेडलाइन जानें
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), बीटेक और पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न चरण जारी हैं। यूजी पाठ्यक्रमों में कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरने के लिए आज, 11 जुलाई, रात 11:59 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, यूजी प्रवेश के लिए अब तक 1,90,645 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, सीएसएएस के दूसरे चरण में 1,64,098 अभ्यर्थी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं दर्ज…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! पहले से थी गड़बड़ी की जानकारी, फिर भी जिम्मेदार क्यों रहे खामोश? SIT रिपोर्ट में कई गंभीर सवाल
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी से जुड़ी गंभीर चूकें उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चढ़ावे में गड़बड़ी के संकेत पहले ही मिल चुके थे और बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की गंभीर…
Read Moreलखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक आज, चुनावी रणनीति से लेकर संगठन की मजबूती तक बनेगा पूरा प्लान
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज संगठन की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे, जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इसमें मौजूद रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी रणनीतिक चर्चा दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी की मौजूदा गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को और मजबूत करने के…
Read Moreवाराणसी में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! MLM गिरोह का पर्दाफाश, 250 युवक-युवतियां बंधक, 20 आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। रोहनिया थाना क्षेत्र में कॉरपोरेट ऑफिस की आड़ में चल रहे इस फर्जी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 250 युवक-युवतियों को मुक्त कराया, जिन्हें कथित तौर पर मानसिक दबाव में रखकर नए लोगों को जोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कॉरपोरेट कंपनी का झांसा…
Read Moreभारत-न्यूजीलैंड की रणनीतिक साझेदारी से इंडो-पैसिफिक में नया समीकरण, रक्षा-समुद्री सुरक्षा समेत 18 अहम फैसलों पर बनी सहमति
ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। बैठक में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार रात ऑकलैंड पहुंचे…
Read MorePunjab Congress Crisis: आज भूपेश बघेल-चन्नी गुट की अहम बैठक, हाईकमान के फैसले पर अड़े प्रभारी; अनुशासनहीनों को चेतावनी
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के बीच अहम बैठक होने जा रही है। पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब प्रदेश नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ चुका है। हालांकि, पार्टी प्रभारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान के फैसले में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। पिछले पांच दिनों से भूपेश बघेल लगातार चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से…
Read More‘1000 मिसाइलें ईरान पर हैं तैनात, जरा भी कदम बढ़ाया तो तबाही तय’; ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा मिडिल ईस्ट का तनाव
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और उनका निशाना सीधे ईरान पर है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने किसी भी तरह की धमकी को अमल में लाने की कोशिश की, तो अमेरिका की ओर से तत्काल जवाबी कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि अमेरिकी मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और ईरान को निशाना बनाए हुए हैं।…
Read More