लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक आज, चुनावी रणनीति से लेकर संगठन की मजबूती तक बनेगा पूरा प्लान

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज संगठन की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे, जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इसमें मौजूद रहेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी रणनीतिक चर्चा

दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी की मौजूदा गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

चुनावी तैयारियों को लेकर बनेगी कार्ययोजना

बैठक में आने वाले चुनावों को देखते हुए बीजेपी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा करेगी। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और चुनावी अभियानों को प्रभावी तरीके से चलाने पर विशेष जोर रहेगा।

मोर्चा और प्रकोष्ठों को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां

बीजेपी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को आगामी अभियानों और कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पार्टी संगठन चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अभियान की रूपरेखा तय करेगा।

 

Related posts