नई दिल्ली: यमन के तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला होने के बाद बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया, हालांकि उस पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 13 भारतीय नागरिक और एक यमनी नागरिक शामिल हैं। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। हमले के बाद डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज…
Read MoreTag: Maritime Security
भारत-न्यूजीलैंड की रणनीतिक साझेदारी से इंडो-पैसिफिक में नया समीकरण, रक्षा-समुद्री सुरक्षा समेत 18 अहम फैसलों पर बनी सहमति
ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। बैठक में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार रात ऑकलैंड पहुंचे…
Read More‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में तेल टैंकर पर बड़ा हमला, प्रोजेक्टाइल लगते ही लगी आग, ईरान बोला- चेतावनी नहीं मानी थी
दुबई: ओमान के तट के पास स्थित ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में मंगलवार तड़के एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा निगरानी एजेंसी ने घटना की पुष्टि की है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं और पूरे क्षेत्र में पहले से तनाव का माहौल बना हुआ है। हमले के बाद तेल टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही समुद्री सुरक्षा एजेंसियां…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बड़ा कदम! फ्रांस ने भेजे युद्धपोत और माइनहंटर, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा फोकस
पेरिस: वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच फ्रांस ने अपने विशेष माइन काउंटरमेजर संसाधनों की तैनाती का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जानकारी दी कि देश ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं।…
Read Moreहोर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव! जहाज पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने रोकी निकासी, वैश्विक व्यापार पर मंडराया खतरा
तेहरान/मस्कट: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। ओमान तट के निकट एक मालवाहक जहाज पर हमले की सूचना के बाद संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने क्षेत्र में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी है। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिनग्वेज ने कहा कि निकासी सूची में शामिल जहाजों और क्षेत्र में मौजूद…
Read MoreG7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…
Read MoreG7 में PM मोदी का बड़ा संदेश! ट्रंप समेत विश्व नेताओं के सामने बोले- समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, नाविकों को मिले निर्भय माहौल
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है, ताकि नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें और वैश्विक व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे। होर्मुज में तनाव का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते…
Read Moreओमान तट पर भारतीयों से भरे जहाज पर हमला! 21 क्रू सुरक्षित, 3 लापता; भारत ने अमेरिकी अधिकारी को किया तलब
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिकी अधिकारी को तलब किया है। 24 भारतीय क्रू सदस्य थे सवार जानकारी के अनुसार ओमान के तट के पास कमर्शियल…
Read Moreहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा ऑपरेशन, फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाई विशेष रणनीति; कई पोत सुरक्षित लौटे
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री गतिविधियों पर पड़े असर के बीच भारत अपने जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। इस संवेदनशील समुद्री मार्ग में मौजूद भारतीय जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार बहु-स्तरीय समन्वय के साथ विशेष रणनीति पर काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, कई जहाज सुरक्षित रूप से मार्ग पार कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी क्षेत्र में मौजूद हैं। 13 भारतीय जहाज अब भी क्षेत्र में मौजूद बंदरगाह,…
Read Moreतेल का ‘गला घोंट’ रहा होर्मुज! 22 देशों का ईरान पर वार, दुनिया संकट में
समंदर शांत दिखता है… लेकिन इस वक्त उसी समंदर में दुनिया की अर्थव्यवस्था डूबने के कगार पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य—जहां से दुनिया की ऊर्जा सांस लेती है—अब जंग का ‘चोक पॉइंट’ बन चुका है। तेल की हर बूंद पर अब बारूद की गंध है… और दुनिया की 22 ताकतें एक साथ मैदान में उतर आई हैं। 22 देशों का ‘संयुक्त वार’ United Nations Security Council के प्रस्ताव का हवाला देते हुए 22 देशों ने ईरान के खिलाफ कड़ा बयान जारी किया। इनमें United Kingdom, France, Germany, Japan, Canada, South Korea और…
Read More