चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य में जल्द ही करीब 33 लाख कार्ड जिलों में उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। सरकार ने कार्ड वितरण के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसके तहत कई क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर कार्ड लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। 31 लाख कार्ड जिलों में पहुंच चुके हैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया…
Read MoreTag: Chandigarh News
पंजाब विधानसभा में आज हंगामे के आसार! कृषि प्रस्ताव, वित्तीय विधेयक और अनुदान मांगों पर होगी तीखी बहस
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में कई अहम वित्तीय प्रस्तावों, विधेयकों और वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्य सदन में पेश करेगी। वहीं विपक्ष पहले से ही कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है, ऐसे में सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। वित्त मंत्री पेश करेंगे अहम रिपोर्ट कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी उपक्रम समिति…
Read Moreपंजाब की 5000 अवैध कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, नई नियमितीकरण नीति जल्द लागू; 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्यभर की करीब 5,000 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी में है। पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (पीएपीआर) नियमों में संशोधन के बाद नई नियमितीकरण नीति जल्द अधिसूचित की जा सकती है। इस नीति का उद्देश्य लंबे समय से कानूनी मान्यता का इंतजार कर रही कॉलोनियों और उनमें रहने वाले हजारों परिवारों को राहत प्रदान करना है। 30 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन नई नीति लागू होने के बाद कॉलोनी डेवलपर और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) नियमितीकरण के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर…
Read MorePM Modi Chandigarh Visit: 5,500 लोगों को करेंगे संबोधित, 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की देंगे सौगात, NSG-SPG ने संभाली सुरक्षा
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 5,500 लोगों के शामिल होने की तैयारी है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई…
Read MorePunjab Sign Board Rule: पंजाब में दुकानों के बोर्ड पर अब पंजाबी सबसे ऊपर जरूरी, मान सरकार के सख्त आदेश, 60 दिन की चेतावनी भी
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्यभर की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड पर पंजाबी (गुरमुखी) भाषा को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रम विभाग ने सभी सहायक श्रम आयुक्तों और श्रम-सह-सुलह अधिकारियों को पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट्स (प्रथम संशोधन) नियम, 2023 के नियम 23 और 24 का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। यह निर्देश सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं केएस राजू लीगल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जगमोहन सिंह राजू द्वारा मुख्य सचिव को दिए…
Read Moreचंडीगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला, बोलीं- 2027 का पंजाब चुनाव गुरु नानक देव जी के वचनों और श्रीराम के नाम पर लड़ेगी कांग्रेस
चंडीगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव श्री गुरु नानक देव जी के वचनों और भगवान श्रीराम के नाम पर लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सवाल उठाए। राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ा कथित वित्तीय अनियमितता…
Read Moreपंजाब में 13,900 करोड़ के कर्ज पर सियासी संग्राम! चुनाव से पहले योजनाओं को मिलेगा फंड, विपक्ष ने सरकार को घेरा
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय प्रबंधन और बढ़ते कर्ज को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 13,900 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है कि यह राशि विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संचालन तथा पूंजीगत खर्च के लिए जुटाई जाएगी, जबकि विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। जुलाई से सितंबर के बीच जुटाए जाएंगे 13,900 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई-सितंबर 2026…
Read More13 साल तक हत्या का शक, हाईकोर्ट तक पहुंची लड़ाई… फिर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कनाडा में जिंदा मिली लापता भांजी
चंडीगढ़: जिस युवती को परिवार 13 साल से लापता मान रहा था और जिसकी हत्या की आशंका को लेकर मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया था, वह आखिरकार कनाडा में जीवित पाई गई। पासपोर्ट रिकॉर्ड, इमिग्रेशन दस्तावेज, वीडियो कॉल और पुलिस जांच के आधार पर अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि देविंदर कौर के जीवित होने के पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड से कहीं भी यह साबित नहीं होता कि देविंदर कौर…
Read Moreचंडीगढ़ में सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका, एक के बाद एक फटे 3 गैस सिलेंडर; तीन मंजिला मकान हुआ तबाह
चंडीगढ़: शहर के बुड़ैल गांव में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में लगातार तीन गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। धमाके इतने भीषण थे कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आसपास के घरों की दीवारें तक कांप उठीं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला धमाका होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले लगातार दो और जोरदार विस्फोट हो…
Read MorePM मोदी की अपील का असर! साइकिल चलाकर सड़क पर निकले हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, दिया ‘स्वस्थ भारत’ का संदेश
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील का असर अब राज्यों में भी साफ दिखाई देने लगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह साइकिल चलाकर सड़क पर निकले और सुखना लेक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक की और लोगों से मुलाकात कर ‘स्वस्थ भारत, स्वस्थ हरियाणा’ का संदेश दिया। सुबह साइकिल से पहुंचे सुखना लेक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुबह साइकिल से सफर करते हुए सुखना लेक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और…
Read More