लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को कुल 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। यह राशि आजीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी और लाभार्थियों को रकम तीन अलग-अलग किश्तों में मिलेगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। चुनावी तैयारियों के बीच राज्य सरकार की ओर…
Read MoreTag: यूपी विधानसभा चुनाव
यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा गठबंधन लगभग तय, सीट बंटवारे में कांग्रेस की बड़ी मांग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही औपचारिक बातचीत शुरू होने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस ने गठबंधन में पहले के मुकाबले अधिक सीटों की मांग को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस 115 से 120 सीटों पर लड़ने की तैयारी में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के…
Read Moreयूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने गठबंधन पर साफ किया रुख
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मायावती ने यह घोषणा लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पंजाब इकाई की समीक्षा बैठक के बाद की। मायावती ने कहा कि पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने RLD से दिया इस्तीफा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। डॉ. रामाशीष राय के इस फैसले से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी छोड़ना संगठन के…
Read MoreBSP का पश्चिमी यूपी पर बड़ा फोकस: मायावती जल्द करेंगी प्रत्याशियों का ऐलान, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनावी रणनीति तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन को निर्देश दिए हैं कि मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल की करीब एक-तिहाई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन जुलाई के भीतर ही पूरा कर लिया जाए। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर भी तेजी से काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग 100 विधानसभा सीटों…
Read Moreमायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोलीं- आंदोलन नहीं, वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता; यही अधिकारों का स्थायी समाधान
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार को मीडिया के माध्यम से अपनी पार्टी का संदेश जारी किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों से भावनाओं में बहकर आंदोलन करने के बजाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता की “मास्टर चाबी” अपने हाथ में लेना ही समस्याओं का स्थायी समाधान है। ‘वोट की ताकत का करें संगठित इस्तेमाल’ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बाबा…
Read Moreनवरात्र में योगी का ‘राजनीतिक महायज्ञ’! मंत्री पूजा पाल बनेंगी फायर ब्रांड देवी?
2014, 2017, 2019, 2022 और अब 2024 के चुनावी एग्जाम के बाद राजनीति की आईआईटी यानी यूपी फिर चर्चा में है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी — आखिर दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर ही तो जाता है! बीजेपी की नई “ब्रेनवॉशिंग” रणनीति – PDA को “P और D” में तोड़ो! 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जो यूपी में झटका लगा, उसने सियासी चालें ही बदल दीं। अब बीजेपी की नजर सपा के PDA फार्मूले को तोड़ने…
Read Moreलखनऊ में बम फूटेगा, पर नाम के साथ! – यूपी बीजेपी में सब गड़बड़ झाला?
सुबह की चाय के साथ लखनऊ की गलियों में गूंजता है एक ही सवाल—“कब फूटेगा बीजेपी का असली बम?”2024 की लोकसभा चोट से उबरती बीजेपी अब 2027 का मिशन मोड ऑन कर चुकी है। लेकिन इस बार जंग सीटों की नहीं, जातीय संतुलन और संगठन की सर्जरी की है। ताजमहल सबने देखा, मुमताज ने नहीं – आज के आशिक ध्यान दें संगठन में सर्जरी या सत्ता में बगावत? भीतरखाने से आ रही खबरें बताती हैं कि यूपी बीजेपी में जल्द ही बड़ा विस्फोट होने जा रहा है। नया प्रदेश अध्यक्ष…
Read Moreचंद्रशेखर ने मायावती को दी चुनौती, अकेले लड़ेगा आज़ाद समाज पार्टी!
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने झांसी में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने मायावती को राजनीतिक रूप से कमजोर बताते हुए कहा कि बहुजन समाज अब नए नेतृत्व की तलाश में है। भाजपा पर भी आरोप लगाया कि वह वंचित वर्गों को पीछे रखने की रणनीति पर काम कर रही है। अब क़ीमत चुकाओगे, तेहरान! इसराइली मंत्री की आग उगलती चेतावनी…
Read More