नवरात्र में योगी का ‘राजनीतिक महायज्ञ’! मंत्री पूजा पाल बनेंगी फायर ब्रांड देवी?

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

2014, 2017, 2019, 2022 और अब 2024 के चुनावी एग्जाम के बाद राजनीति की आईआईटी यानी यूपी फिर चर्चा में है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी — आखिर दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर ही तो जाता है!

बीजेपी की नई “ब्रेनवॉशिंग” रणनीति – PDA को “P और D” में तोड़ो!

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जो यूपी में झटका लगा, उसने सियासी चालें ही बदल दीं। अब बीजेपी की नजर सपा के PDA फार्मूले को तोड़ने पर है — लेकिन PDA में “A” (अल्पसंख्यक) छोड़कर सिर्फ “P” (पिछड़ा) और “D” (दलित) की फिक्र है।

मोदी-योगी युग में A मतलब Avoid

पूजा पाल – राजनीति की फायरब्रांड “शक्ति” अवतार?

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल, जो अब तक बसपा-सपा में सियासी टूर कर चुकी हैं, अब बीजेपी के राजनीतिक महायज्ञ में आहुति देने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि पूजा पाल का “मंत्री बनना लगभग तय” है – बस उन्हें बीजेपी की पटरी पर चढ़ाया जाना बाकी है।

“एक तीर से कई निशाने”, यही है बीजेपी की देसी सियासी रणनीति!

 पूजा पाल का “अतीक-विरोधी” अवतार
 पिछड़े वर्ग से होने का सामाजिक जोड़
 महिला फायरब्रांड की कमी को पूरा करना
 सपा के PDA में सेंधमारी

मंत्रिमंडल विस्तार – नवरात्र के दिनों में शुभ मुहूर्त!

सूत्रों की मानें तो योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अब और नहीं रुकेगा। और क्यों रुके? नवरात्र आने वाले हैं — राजनीति में भी देवी को जगह मिलनी चाहिए, और पूजा पाल इससे बेहतर नाम क्या हो सकता है!

Sensible सवर्ण, बैठ जाइए… मौका इस बार “OBC-Dalit Alliance” का!

इस बार मंत्रिमंडल में ठाकुर-पंडित नेताओं की एंट्री मुश्किल मानी जा रही है। क्यों? क्योंकि जो पहले से जमे हुए हैं, वही काफी हैं। नए चेहरे P और D कैटेगरी से ही आएंगे — वरना सपा को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल जाएगा।

राजा भैया को लेकर जितनी चर्चाएं हैं, उतनी ही संभावनाएं कम हैं। Politics में शोर ज़रूरी है, सच्चाई नहीं।

और किन नेताओं की लॉटरी लग सकती है?

आकाश सक्सेना (रामपुर)
रामवीर सिंह (कुंदरकी)
भूपेंद्र चौधरी (UP BJP Chief)

इनमें से कुछ नेताओं को योगी जी अपने “Super 5” मंत्रियों की सूची में फिट कर सकते हैं। और हां, 7 पद खाली हैं, 5 को भरने की बात है — बाकी 2 पदों को शायद “स्टैंडबाय लिस्ट” में डाला जाएगा।

विभागों की अदला-बदली – कौन हटेगा, कौन बढ़ेगा?

केशव प्रसाद मौर्य को PWD फिर से मिल सकता है – जितिन प्रसाद तो दिल्ली चले गए।

AK शर्मा का डिपार्टमेंट हो सकता है हल्का – बिजली विभाग ने वैसे भी गर्मी बढ़ा दी थी, अब ठंडा करना जरूरी है।

 कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है – क्योंकि हर किसी की कुर्सी पर साइलेंट अलार्म सेट है।

यूपी की राजनीति = कबड्डी + चेस + WWE

पूजा पाल के बीजेपी में आने से एक बात तो तय है – सपा की PDA नीति को सीधी टक्कर मिलने वाली है। मंत्रिमंडल विस्तार केवल विभागों का फेरबदल नहीं, बल्कि एक चुनावी नरेटिव बिल्डिंग का हिस्सा है।

और हां…
पूजा पाल अगर मंत्री बनीं तो 2027 में पोस्टर पर सिर्फ “CM योगी और पूजा दीदी” दिख सकते हैं।

क्या आपने अब तक नोट किया?

 पिछड़ा कार्ड
 दलित सैद्धांतिक समर्थन
 सवर्णों को “Silent Mode”
 महिला सशक्तिकरण का “फायरब्रांड” तड़का

बीजेपी अब “ब्रांडिंग + बैलेंसिंग” के फॉर्मूले पर चल रही है।

22 अगस्त 2025 का राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

Related posts

Leave a Comment