चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले से एक प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौगढ़ क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी गांव पण्डी की कई महिलाओं ने अपने जीवन में कभी किसी शहर का दर्शन नहीं किया था। जब यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो मिशन शक्ति 5.0 के तहत उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की गई। चन्दौली पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को वाराणसी ले जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनोखी जानकारी…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश समाचार
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 4 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डबल डेकर वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह…
Read Moreफर्जी जॉब पोर्टल से देशभर में ठगी का जाल! 250 युवाओं को बनाया शिकार, नोएडा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नोएडा: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को फर्जी नियुक्ति का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर अपराध शाखा की कार्रवाई में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर देशभर में करीब 250 बेरोजगार युवाओं को निशाना बना चुका था। पुलिस का दावा है कि आरोपी फर्जी जॉब पोर्टल और वेबसाइटों के जरिए नौकरी का झांसा देकर लोगों से विभिन्न शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था। साइबर शिकायत के बाद पुलिस ने बिछाया…
Read Moreलखनऊ में बिजली संकट पर बवाल! कटौती से भड़के लोगों ने JE को 13 किलोमीटर तक दौड़ाया, कई उपकेंद्रों पर हंगामा
लखनऊ: भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती ने राजधानी लखनऊ में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि एक जगह नाराज लोगों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) का पीछा कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी को अपनी जान बचाने के लिए करीब 13 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाना पड़ा। बिजली कटौती से भड़के लोग, उपकेंद्रों पर हंगामा शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की आहट! नया CEO नियुक्त करने की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक पर टिकी निगाहें
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच, कई आरोपितों के जेल जाने और दो ट्रस्टियों के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। SIT रिपोर्ट के बाद पुनर्गठन की चर्चा तेज राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन की आवश्यकता…
Read MoreCM योगी ने विधायक बाबूलाल पर ली मजाकिया चुटकी, बोले- ‘सड़क बनवा देंगे, अब महात्माओं के साथ ही रहिए’; चुनावी संकेतों की चर्चा तेज
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही छेड़ दिया मजाक रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…
Read Moreमोहर्रम के जुलूस में मातम में बदली खुशियां! लखनऊ में छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, कई लोग मलबे में दबे
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। महोना इलाके में सबील वितरण के दौरान एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सबील लेने उमड़ी भीड़, बढ़ा भार और ढह गया छज्जा जानकारी के मुताबिक, महोना के पकरिया मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम कुछ लोग मकान के छज्जे पर…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा खुलासा! आरोपी भाइयों का एक और अवैध कॉम्प्लेक्स सील, अब एफआईआर की तैयारी
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले के आरोपी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल और सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल के पास ही एक और अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तैयार कराया था। इस निर्माण को लेकर अब प्रशासन और पुलिस दोनों ने कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार जिस भूखंड पर यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, वह वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल की पत्नी…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंकाकांड, अब खुलेगी हर परत’
लखनऊ: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले में चंपत राय के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट कर भाजपा और उससे जुड़े लोगों को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा का ‘लंकाकांड’ अयोध्या में ही होगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर गया है और प्रभु की अलौकिक शक्ति ने…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट में उठे गंभीर सवाल, 45 दिनों की CCTV जांच में 70 बार चोरी का दावा
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों की नियुक्ति और उन्हें चढ़ावे की गिनती से जुड़े कार्यों में लगाने को लेकर जांच एजेंसी ने गंभीर टिप्पणियां की हैं। सूत्रों के अनुसार,…
Read More