नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 13 जून तक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ इलाकों में लू का असर भी बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर…
Read MoreTag: पश्चिमी विक्षोभ
UP Weather Alert: बस 24 घंटे और… यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जून से बारिश-आंधी के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है। हालांकि अब प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। आज भी सताएगी लू, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर मौसम…
Read MoreDelhi Weather Update: 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बूंदाबांदी भी करेगी राहत; दो दिन और सुहाना रहेगा मौसम
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और अगले सप्ताह पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों दिल्ली और…
Read MorePunjab Weather Alert: पंजाब में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
चंडीगढ़: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है और कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण अगले दो दिनों तक मौसम में…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार; मानसून की रफ्तार भी हुई धीमी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव अभी भी जारी है। वहीं राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में भी 5 से 6 जून तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत मिले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12.6…
Read Moreदिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, अगले 3 दिन राहत के आसार; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली: कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा…
Read Moreभीषण गर्मी से मिलेगी राहत! एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार
नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से आने वाले तीन दिनों बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 29 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय गर्मी अपने चरम पर बनी हुई है। दिन के…
Read Moreभीषण गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ बड़ा पश्चिमी विक्षोभ; 6 राज्यों में बारिश और तापमान गिरने के संकेत
नई दिल्ली: उत्तर और पूर्वी भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिल रही। राजधानी दिल्ली में मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा गतिविधियों और सैटेलाइट तस्वीरों ने अब राहत के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़ा पश्चिमी विक्षोभ तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कई…
Read Moreठिठुरन बढ़ी, बादल गुस्से में! उत्तर भारत में मौसम का धमाका
उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से एक्टिव होगा, जिसका असर अगले 4 दिन यानी 2 फरवरी तक जारी रहेगा। बारिश और बर्फबारी का असर जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में बर्फीले तूफान से 100 घर प्रभावित। उत्तराखंड: टिहरी जिले के चिरबिटिया और कद्दूखाल में भारी बर्फबारी, घरों में दुबकने को मजबूर लोग। जिला प्रशासन…
Read Moreक्या है पश्चिमी विक्षोभ? जिसने चटक धूप वाले दिन को तबाही में बदल दिया
उत्तर भारत के कई हिस्सों में आई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। यूपी, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में पेड़ गिरने, बिजली गिरने और घरों की छत उड़ने जैसी घटनाएं सामने आईं। लेकिन सवाल ये है — आखिर ऐसा मौसम अचानक क्यों आता है? जवाब है – पश्चिमी विक्षोभ। तूफान बना कहर तो एक्शन में आए योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है? पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक मौसम प्रणाली है जो भूमध्यसागर से चलती हुई ईरान, अफगानिस्तान…
Read More