टूटी सड़क से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, पैदल चलना हुआ दूभर……

उन्नाव । फतेहपुर 84 उन्नाव नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिमी स्थित बैठका देवी वाली गली में सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह से टूटने और गड्ढे होने के कारण राहगीरों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ जाती है। लोगों को आवागमन के दौरान गड्ढों और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी सड़क पर संभलकर निकलना पड़ता है।
मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से मोहल्ले के साथ आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी।


नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल और संबंधित सभासद नफीस सिद्दीकी से भी लोगों ने सड़क की समस्या का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत कार्य कराने की अपेक्षा जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द निर्माण कराया जाना जरूरी है।

Related posts