लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं और खानपान व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने हॉस्टल में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज परोसे जाने की परंपरा पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या ऐसा करना वास्तव में जरूरी है। इसके साथ ही छात्रावास परिसर में फैली गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं राज्यपाल ने जन…
Read MoreTag: Uttar Pradesh News
‘हम जमीन नहीं देंगे…’ किसानों के इनकार से लेकर एयरपोर्ट बनने तक, CM योगी ने सुनाया जेवर का पूरा किस्सा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत के साथ एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 172 किसानों को विशेष उड़ान से लखनऊ लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की और जेवर एयरपोर्ट की शुरुआत से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब राज्य सरकार ने जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का फैसला किया था, तब भूमि अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया था। शुरुआती…
Read Moreतबेले में बन रहा था अचार, चारों ओर गंदगी का अंबार! खाद्य विभाग के छापे में बड़ा खुलासा, 34 क्विंटल माल नष्ट
गाजियाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में संचालित दो अवैध अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को भारी अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी और बेहद गंदे माहौल में अचार तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि एक फैक्ट्री कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एक…
Read More‘बेटियां राजनीति का विषय नहीं’; अखिलेश यादव की बेटी को लेकर वायरल पोस्ट पर BJP विधायक राजेश्वर सिंह का कड़ा संदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी परिवार, विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा…
Read Moreअब रजिस्ट्री में नहीं चलेगा कोई खेल! जमीन-मकान खरीदने वालों के लिए बड़ा बदलाव, नामांतरण होगा आसान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद बैनामों में होने वाली अनियमितताओं पर लगाम लगाने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री होते ही विलेख की कॉपी स्वतः संबंधित विभागों तक पहुंच जाएगी, जिससे नामांतरण की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की ओर से राज्य सरकार को साझा की गई जानकारियों और हालिया कार्रवाई के बाद मुख्य सचिव स्तर पर…
Read Moreयूपी के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: 2028 तक हर घर पहुंचेगा नल का पानी, जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत और विकास से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच होने वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में अभियान को नई गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब कैबिनेट से स्वीकृत एमओयू केंद्र…
Read Moreमिशन 2027 की तैयारी तेज! यूपी में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, चुनावी रणनीति के संकेतों से गरमाई सियासत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार ने मंत्रियों के प्रभारी जिलों में बड़ा फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में कुल 60 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सरकार ने शीर्ष नेतृत्व को किसी जिले का प्रभार नहीं दिया है। उन्हें पूरे प्रदेश और…
Read Moreभूमि मामलों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में शिकायतों के निपटारे में यदि किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। गंभीर मामलों में निलंबन की कार्रवाई से भी पीछे न हटने के निर्देश दिए गए हैं। गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब…
Read Moreकृष्ण अवतार होने का दावा, गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के कथित शोषण का आरोप; आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताने वाले एक कथित आईआईटीयन बाबा को पुलिस ने युवतियों के यौन शोषण और ब्रेनवॉश करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसके आश्रम से कई युवतियां मिलीं, लेकिन शुरुआती पूछताछ में अधिकांश युवतियां उसके खिलाफ बयान देने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस का मानना है कि आरोपी के प्रभाव और कथित ब्रेनवॉशिंग के कारण वे खुलकर कुछ नहीं बोल सकीं। मामले का खुलासा छत्तीसगढ़ की एक युवती की…
Read Moreसूर्या हत्याकांड: प्रशासन ने निभाया वादा, पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी; डीएम ने घर पहुंचकर सौंपा नियुक्ति पत्र
गाजियाबाद: बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए किया गया प्रशासन का वादा पूरा हो गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और नियुक्ति पत्र देकर प्रशासन की ओर से सहायता का भरोसा दोहराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवनीत विहार निवासी कौशलेंद्र सिंह…
Read More