लखनऊ: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न जिलों में निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक संस्थानों को सील कर दिया गया है। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक चला महाअभियान राज्य सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर,…
Read MoreTag: Uttar Pradesh News
लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला! बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम पर सख्त रोक, पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट का आदेश
लखनऊ: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना की विस्तृत समीक्षा की और पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी भवन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए, जिसके लिए उसे अनुमति दी गई है। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।…
Read Moreअयोध्या में आज धर्म, संस्कृति और विकास का महाकुंभ! CM योगी करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों के संगम की साक्षी बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में जैन समाज का प्रतिष्ठित पंचकल्याणक महोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपालदास का जन्मोत्सव समारोह, रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन और नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ प्रमुख रूप से शामिल हैं। जैन पंचकल्याणक…
Read Moreरामलला का दर्शन करने जाएंगे सीएम योगी, आसपास भी नहीं भटकेंगे चंपत राय, कर दिया गया मना
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावा और दानपात्र से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, सूत्रों के हवाले से एक बड़ा प्रशासनिक निर्देश भी सामने आया है, जिसमें राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दिए जाने की बात कही जा रही है। SIT जांच के…
Read Moreश्रीराम मंदिर दान गबन पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए मामला
गोंडा: श्रीराम मंदिर के दानपात्र से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी आंच केंद्र और प्रदेश सरकार तक पहुंच रही है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई करने की मांग की। ‘राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग उठा रहे सवाल’ नवाबगंज स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि राम जन्मभूमि…
Read MoreNEET परीक्षार्थियों को बड़ा तोहफा! यूपी रोडवेज बसों में मिलेगा आधा किराया, एडमिट कार्ड दिखाते ही मिलेगी 50% छूट
हापुड़: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 20 और 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को यूपी रोडवेज की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक जाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने, दोनों यात्राओं पर लागू होगी। एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगा लाभ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने परीक्षा को देखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर…
Read Moreगोरखपुर को मिलने जा रहा मेगा ट्रैवल हब! होटल, शॉपिंग, AC वेटिंग हॉल और देशभर की बसें, 100 करोड़ के ISBT से बदलेगी तस्वीर
गोरखपुर: पूर्वांचल की राजधानी माने जाने वाले गोरखपुर को जल्द ही एक अत्याधुनिक इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले में बनने वाला यह हाईटेक बस टर्मिनल यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू हो चुका है और अगले दो वर्षों में इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगा…
Read MoreNEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT की एंट्री, पहले ही दिन खंगाले गए रिकॉर्ड; CCTV फुटेज से लेकर दानपात्रों तक हुई पड़ताल
अयोध्या: श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेरफेर और अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार को जांच के पहले दिन राम मंदिर परिसर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। टीम ने गणनास्थल का निरीक्षण करने से लेकर निगरानी व्यवस्था, दानपात्रों की सुरक्षा और चढ़ावे की गणना प्रक्रिया तक का विस्तृत अध्ययन किया। जांच की शुरुआत ऐसे समय हुई है जब मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर देशभर में चर्चा…
Read More