गाजियाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में संचालित दो अवैध अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को भारी अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी और बेहद गंदे माहौल में अचार तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि एक फैक्ट्री कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एक…
Read MoreTag: Ghaziabad Latest News
सूर्या हत्याकांड: प्रशासन ने निभाया वादा, पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी; डीएम ने घर पहुंचकर सौंपा नियुक्ति पत्र
गाजियाबाद: बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए किया गया प्रशासन का वादा पूरा हो गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और नियुक्ति पत्र देकर प्रशासन की ओर से सहायता का भरोसा दोहराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवनीत विहार निवासी कौशलेंद्र सिंह…
Read Moreगाजियाबाद में देर रात फ्लैट में भीषण आग, तीसरी मंजिल पर मची अफरा-तफरी; सीढ़ियों से बचाए गए लोग
गाजियाबाद: शहर की एक आवासीय सोसायटी में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी इमारत में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग फ्लैटों में फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि इस हादसे में तीन पालतू कुत्तों की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। रात तीन बजे मिला आग लगने का अलर्ट दमकल विभाग के…
Read Moreजनगणना में लापरवाही पर सख्ती, गाजियाबाद में 21 कर्मियों पर FIR; ड्यूटी से गायब 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी
गाजियाबाद: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ गाजियाबाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम ने जनगणना ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 21 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, जिला प्रशासन ने ऐसे 200 से अधिक कर्मचारियों की सूची तैयार की है जो एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। 10 हजार से अधिक प्रगणकों की हुई तैनाती जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिले में कुल 10,018 प्रगणकों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई…
Read Moreगाजियाबाद में देर रात अग्निकांड से मचा हड़कंप, गौड़ बिजनेस पार्क में फटे 12 एसी; धमाकों से दहशत में आए लोग
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से सटे गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में लगे 12 से ज्यादा एसी एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाकों और आग की ऊंची लपटों से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। आग पहली मंजिल पर बने एक ऑफिस से शुरू हुई और कुछ ही देर में बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक…
Read More