PM आवास योजना 2.0: घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.80 लाख रुपये तक, नगर निगम ने शुरू किए आवेदन

अलीगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र परिवारों को अपना पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार, सामान्य पात्र लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अतिरिक्त सहायता के साथ अधिकतम 2.80 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी नगर निगम के डूडा कार्यालय और जनसूचना केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। कार्यशाला में दी गई योजना की जानकारी नगर निगम सेवा भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0…

Read More

लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर बनेगा 700 मीटर लंबा अंडरपास, कई जिलों के यात्रियों को जाम से मिलेगी राहत

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल पॉलीटेक्निक चौराहे पर जल्द 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अंडरपास बनने के बाद न केवल लखनऊ के लोगों को, बल्कि अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। एचएलएल से वेब सिनेमा तक बनेगा अंडरपास प्रस्ताव के अनुसार, अंडरपास एचएलएल के सामने से शुरू होकर पॉलीटेक्निक चौराहा पार करते…

Read More

झांसी-लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर ईडी का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह झांसी और लखनऊ में उनके तथा उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य मामलों से जुड़ी जांच के तहत की गई। एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचीं ईडी की टीमें जानकारी के अनुसार, ईडी की आधा दर्जन से अधिक टीमें बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे झांसी और लखनऊ में…

Read More

यूपी जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नत 5 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन में पदोन्नति के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से जेलर के पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिला कारागारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने तैनाती सूची जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र सिंह को बस्ती जिला कारागार का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र प्रताप सिंह को…

Read More

‘भारतीय कानून से ऊपर नहीं कोई सोशल मीडिया मंच’… जांच में सहयोग न करने पर हाईकोर्ट की एक्स को सख्त फटकार

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स की ओर से पुलिस जांच में कथित असहयोग पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि कोई भी बहुराष्ट्रीय डिजिटल मंच भारतीय कानून और जांच एजेंसियों के प्रति अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता। न्यायालय ने टिप्पणी की कि भारतीय कानून का दायरा इतना व्यापक है कि वह किसी भी उल्लंघन तक पहुंच सकता है और दोषियों को न्याय के कटघरे तक ला सकता है। जांच में सहयोग नहीं करना स्वीकार्य नहीं यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश…

Read More

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा! हरिद्वार से लौट रही कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक दिल्ली के रहने वाले थे और हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक कार से हरिद्वार गए थे। वापसी के दौरान सकौती ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार अचानक…

Read More

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…

Read More

दूध गर्म करते समय इंडक्शन में दौड़ा करंट, पत्नी को बचाने पहुंचे पति की भी गई जान, लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इंडक्शन चूल्हे पर दूध गर्म कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। पत्नी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे पति ने भी जान गंवा दी। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडक्शन पर दूध गर्म करते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम जगदेवपुर में मंगलवार को यह…

Read More

लखनऊ में बिजली संकट पर बवाल! कटौती से भड़के लोगों ने JE को 13 किलोमीटर तक दौड़ाया, कई उपकेंद्रों पर हंगामा

लखनऊ: भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती ने राजधानी लखनऊ में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि एक जगह नाराज लोगों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) का पीछा कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी को अपनी जान बचाने के लिए करीब 13 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाना पड़ा। बिजली कटौती से भड़के लोग, उपकेंद्रों पर हंगामा शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय…

Read More