नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जारी टकराव बुधवार को भी थमता नजर नहीं आया। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद और दिल्ली छात्र प्रदर्शन को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बाधित हो गई। विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। गतिरोध खत्म करने के लिए राहुल गांधी और रिजिजू की बैठक संसद में लगातार…
Read MoreTag: Rahul Gandhi
पप्पू यादव के संसद परिसर वाले नाटक से सपा ने बनाई दूरी, राम गोपाल यादव बोले- मंदिर में चोरी से संतों का कोई संबंध नहीं
नई दिल्ली: संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर किए गए नुक्कड़ नाटक को लेकर समाजवादी पार्टी ने खुद को अलग कर लिया है। सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को गलत बताते हुए कहा कि राम मंदिर में कथित चोरी के मामले का संतों से कोई संबंध नहीं है और इस तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए था। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राम मंदिर दान से जुड़े मुद्दे को संसद में उठाती रहेगी। राम गोपाल…
Read Moreराहुल गांधी पर बड़ा संसदीय संकट! अमित शाह पर टिप्पणी के बाद विशेषाधिकार हनन नोटिस, कार्रवाई की उठी मांग
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का मामला उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को तीन पृष्ठों का नोटिस सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने गंभीर और पूरी तरह बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। साथ ही मामले की जांच कराकर इसे विशेषाधिकार समिति को…
Read More‘छात्रों पर हमला किसके आदेश से हुआ?’ राहुल गांधी का अमित शाह को खुला पत्र, लाठीचार्ज और पेलेट गन पर मांगा जवाब
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से निकाले गए ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश आखिर किसने दिया था। गृह मंत्री को…
Read Moreकारगिल विजय दिवस पर द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश! PM मोदी समेत देशभर के नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन
नई दिल्ली: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर जवानों को नमन किया और पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी कारगिल के वीरों के साहस और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर तीखा हमला…
Read MoreNEET पर संसद में चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राहुल गांधी से पूछे 4 बड़े सवाल
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष का उद्देश्य बहस नहीं बल्कि भ्रम फैलाना और व्यवधान उत्पन्न करना है। ‘सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार’ पंकज चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी विपक्ष ने संविधान परिवर्तन और…
Read MoreNEET मुद्दे पर राहुल गांधी का गांधी स्मृति मार्च, पुलिस ने रास्ते में रोका; विपक्षी सांसदों के साथ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को एक बार फिर आक्रामक नजर आए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के कई सांसद गांधी स्मृति पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले को रास्ते में पुलिस ने रोक दिया, जिससे कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी। बाद में उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई। इससे पहले सभी विपक्षी नेता राहुल गांधी के आवास पर एकत्र हुए थे, जहां से वे बस के जरिए गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए।…
Read MorePM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का बड़ा हमला! बोले- युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने ही बर्बाद किया
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री के ऐलान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तीन प्रमुख कदम उठाने की मांग की। PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार राहुल गांधी ने…
Read MoreNEET विवाद पर आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन! कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी, सियासी टकराव तेज
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। एक ओर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सकती है। जानकारी के अनुसार, भाजपा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और घेराव की तैयारी में है। कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास…
Read More‘चुनाव आते ही उत्तराखंड की याद आई?’ राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला, बोले- जनता सब देख रही है
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल के चलते राहुल गांधी सहित अन्य दलों के नेता उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी अभी उत्तराखंड नहीं आए हैं, लेकिन उनके आने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, इसलिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता प्रदेश…
Read More