लूट की घटना सामने आई….

झाँसी ।थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि धोबीघाट क्षेत्र के पास अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उससे 2,000 रुपये तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों, भौतिक संसाधनों एवं पुलिस की प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के क्रम मे थाना कोतवाली, स्वाट (SWAT) एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,320 रुपये नकद तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए गए।

Related posts