अभी-अभी सूचना प्राप्त हुई………..
झाँसी।थाना बबीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुकमा-डुकमा डैम के पानी में कई शव दिखाई दिए हैं। सूचना पर तत्काल थाना बबीना पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को बाहर निकलवाया गया तथा शिनाख्त का प्रयास किया गया। ज्ञात हुआ कि इसमें से एक व्यक्ति राज निवासी सीपरी बाजार, दूसरा व्यक्ति राहुल उर्फ रितेश परिहार निवासी थाना प्रेमनगर तथा तीसरा व्यक्ति नीरज निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई। तीनों की पहचान इनके परिजनों द्वारा की गई है।
इसमें जो नाम राज है, उसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा थाना सीपरी बाजार पर दर्ज कराई गई थी और राहुल उर्फ रितेश की गुमशुदगी थाना प्रेमनगर पर परिजनों द्वारा कराई गई थी। ये तीनों व्यक्ति आपस में दोस्त हैं।
मौके का मुआयना करने पर राज की मोटरसाइकिल खड़ी हुई तथा पास में कपड़े रखे हुए मिले हैं और दो मोबाइल भी रखे हुए मिले हैं। जिसे देखने से प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि ये तीनों दोस्त यहाँ नहाने के लिए आए थे, नहाने के दौरान इनके साथ यह हादसा हुआ।
तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है। प्रकरण में सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। जो तथ्य स्पष्ट होंगे, उनके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट
