सीतापुर ।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, परसेंडी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग एवं सीखो सिखाओ फाउंडेशन के समन्वय से बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हेतु गरिमा किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।डॉ. दीक्षा जोशी, (आई.ए.एस.) मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं अनुभवों पर चर्चा की।
इस पहल के अंतर्गत जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं 4 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में गरिमा किट वितरित की जाएगी।
यह पहल बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
