झांसी।सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन एवं बाइक रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।झाँसी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
