उन्नाव। वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का त्याग, साहस और बलिदान देश के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका जीवन संघर्ष, शौर्य और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है।
उन्होंने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। समाजवादी पार्टी उनके योगदान और देश के लिए दिए गए बलिदान को नमन करती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोहम्मद इस्माइल, राजेश यादव साधु, राजकुमार लोधी, राजकुमार रावत, अशोक सिंह चंदेल, शिवशंकर यादव, देवीदीन लोधी, मंटू कटियार, मंजीत यादव, अमन यादव, सतीश यादव, आलोक सिंह, छोटे लाल भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
