एफएमजीई परीक्षा में 178 अंक हासिल करके बढ़ाया अपने जनपद उन्नाव का मान…….

उन्नाव,जनपद के तहसील हसनगंज क्षेत्र स्थित ग्राम सकतपुर गांव की बेटी डॉ. सय्यद समरीन ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) में 300 में से 178 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, क्षेत्र और जनपद उन्नाव में खुशी का माहौल है।

डॉ. समरीन सय्यद मूल रूप से ग्राम सकतपुर की निवासी हैं। वर्तमान में उनके पिता फारूक अली ने काम के सिलसिले को लेकर मुंबई में रहने लगे सय्यद समरीन का एक मध्यमवर्गीय परिवार है। डॉक्टर सय्यद समरीन के मरहूम दादा सरताज अली सैयद का एक सपना था कि हमारे घर मे एक डॉक्टर हो जो हमारे घर परिवार से लेकर समाज की सेवा कर सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे सके क्योंकि सैयद समरीन के दादा सरताज अली काफी बीमारियों से काफी दिनों तक लड़ते रहे कुछ समय बाद एक लंबी बीमारी के चलते उनका इंतकाल हो गया था।

पिता के सपनों को साकार करने के लिए डॉक्टर सैयद समरीन के पिता फारूक अली ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने के लिए रूस की नॉर्दर्न मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवा दिया 6 साल के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एफएमजीई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ अपने गांव ही नहीं बल्कि अपने जनपद उन्नाव का भी नाम रोशन किया है।

डॉ. समरीन सैयद के पिता फारूक अली और चाचा पत्रकार मोहम्मद इदरीस ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सैयद समरीन उनके गांव और क्षेत्र की पहली बेटी है, जिसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सा क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। यह केवल हमारे परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

डॉक्टर सैयद समरीन की सफलता से गांव की दूसरी बेटियों को भी उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही साथ फारूक अली अपने बेटे सैयद मोहम्मद दानिश को भी मेडिकल फील्ड में उतारा है सैयद दानिश बीएएमएस डॉक्टर की पढ़ाई आगरा में कर रहे है और जल्द ही कुछ महीनो में सैयद दानिश को बीएएमएस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त हो जाएगी।

साथ ही साथ पत्रकार मोहम्मद इदरीस भी अपनी बेटी सैयद शाजिया को फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर की पढ़ाई टी एस मिश्रा मेडिकल कॉलेज लखनऊ में करवा रहे हैं और अपने लड़के मोहम्मद फैजान सैयद को डी फार्मेसी करवा दिया है क्योंकि इस वर्तमान समय में पढ़ाई का बहुत बड़ा महत्व है और आने वाली पीढ़ियो और नसलो को एक महत्वपूर्ण इन बच्चों से संदेश मिलेगा।

क्या है एफएमजीई परीक्षा

विदेश से एमबीबीएस या समकक्ष मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसका आयोजन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा किया जाता है। परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है, जिसमें सफल होने के लिए न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। डॉ. सैयद समरीन ने 178 अंक प्राप्त कर इस परीक्षा में निर्धारित उत्तीर्णांक हासिल किया है।

डॉ. सैयद समरीन की यह सफलता ग्रामीण परिवेश की उन बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहती हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं है इस तरह से डॉक्टर सैयद समरीन ने अपने मरहूम दादा सरताज अली के सपनों को साकार किया।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि डॉ. सैयद समरीन आने वाले समय में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।

Related posts