लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौतपा का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है, जबकि गर्म हवाएं और धूल भरी आंधियां हालात को और कठिन बना सकती हैं। राजधानी लखनऊ भी इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। मंगलवार…
Read MoreAuthor: News Desk
UP Police Promotion: यूपी के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, जुलाई में DPC बैठक, कई बड़े नाम रेस में शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 29 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए संभावित अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जुलाई 2026 में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें अंतिम सूची को मंजूरी दी जाएगी। यूपीएससी इन अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वार्षिक…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और गुणवत्ता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस, CM बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, जांच, दवाओं और आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर की जाए, ताकि आम जनता का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर और मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। उनका जोर केवल अस्पतालों…
Read Moreफर्जी एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- भाजपा सरकार बना रही डर और दबाव का माहौल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के जरिए भय और मनोवैज्ञानिक दबाव की राजनीति की जा रही है, जो संविधान और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर सरकारी शक्ति का आपराधिक इस्तेमाल है। उनका आरोप था कि प्रदेश में एनकाउंटर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता की धाक जमाने और लोगों…
Read MoreUP News: ढाई करोड़ की लग्जरी कार से आए और 45 रुपये का गमला उठा ले गए, CM योगी बोले- ये चोरी का नया मॉडल
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी संपत्ति की चोरी को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए एक ऐसा उदाहरण साझा किया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसी के साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि शहरों को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे फूलों के गमले लगाता है, लेकिन कुछ लोग उन्हें भी चोरी कर ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग करीब ढाई करोड़ रुपये की…
Read MoreLucknow Development Projects: 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- जनता का पैसा सिर्फ जनहित में होगा खर्च
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ को 413 करोड़ रुपये की 342 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है और उसका उपयोग केवल जनहित में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उस धन का सही नियोजन कर रही है, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम में महापौर…
Read MoreUP Road Construction: यूपी में सड़क निर्माण का बदलेगा मॉडल, अब सीमेंट से तैयार होंगी ग्रामीण सड़कें, PWD ने जारी किए नए निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों पर पड़ रही बिटूमिन की कमी के बीच योगी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रदेशभर में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब कई इलाकों में सड़कें बिटूमिन की जगह सीमेंट कंक्रीट तकनीक से तैयार की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि जिन ग्रामीण सड़कों की लंबाई दो किलोमीटर से कम होगी और जहां…
Read Moreहर पेट दर्द में एंटीबायोटिक खाना पड़ सकता है भारी! लू और गर्मी में बढ़ रहे वायरल इंफेक्शन, डॉक्टरों ने बताया आसान घरेलू उपाय
नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बना रहा है। खासतौर पर वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस और गट इंफेक्शन के मामलों में तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हर पेट के इंफेक्शन में एंटीबायोटिक लेना सही नहीं होता और इससे फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। डायटीशियन श्वेता शाह पंचाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को…
Read Moreरणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! क्या बॉलीवुड में मुश्किल हो जाएगा काम? जानिए आखिर क्या है पूरा विवाद
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन पर बैन लगाने का फैसला किया है। मामला फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे रणवीर सिंह ने कथित तौर पर बीच में छोड़ दिया। इस फैसले के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद फरहान…
Read Moreआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही बस पलटी; 6 लोगों की मौत, कई घायल
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार…
Read More