कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ा एक्शन, मालिक की 3 दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त; मुठभेड़ में नौशाद गिरफ्तार

कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के कुछ ही घंटे बाद फैक्ट्री मालिक नौशाद की तीन दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन दुकानों का इस्तेमाल पटाखों के गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। वहीं मंगलवार भोर में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसके परिवार के सदस्यों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका…

Read More

झांसी में शादी के दो महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज; घर में मचा हंगामा

झांसी: शादी के महज दो महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों कमरे में थे। मामले के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की, जबकि महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया गया। दो महीने पहले हुई थी शादी मामला झांसी के चिरगांव इलाके का है। तालाबपुरा मोहल्ले के…

Read More

यूपी में अवैध निर्माण पर AI की नजर! सेटेलाइट इमेज से पकड़े जाएंगे नक्शे से बाहर बने मकान, अलीगंज अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेश के विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र से अलग किए जा रहे निर्माण कार्यों की पहचान सेटेलाइट तस्वीरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणाली से की जाएगी। इसके लिए एक जियो पोर्टल तैयार किया जा रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों से होगी निर्माण की निगरानी नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग शहरों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों की नियमित अंतराल पर सेटेलाइट तस्वीरें ली…

Read More

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी का बड़ा कार्यक्रम, बुनकरों-कारीगरों को सम्मान के साथ सौंपेंगे चेक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित करेंगे। बुनकरों और कारीगरों के सम्मान के साथ कई अहम आयोजन कार्यक्रम के दौरान बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हथकरघा…

Read More

मिशन 2027 पर योगी सरकार का बड़ा दांव! पूर्वांचल के विकास पर सबसे बड़ा फोकस, अनुपूरक बजट में हजारों करोड़ की सौगात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए अनुपूरक बजट में पूर्वांचल के विकास पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने सड़क, एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक बजट इसी क्षेत्र को आवंटित किया है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद सरकार का यह कदम अहम माना जा रहा है। पूर्वांचल के लिए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर बड़ा निवेश अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र…

Read More

सावन पर सीएम योगी का प्रदेशवासियों के नाम भावुक संदेश, जल संरक्षण से सामाजिक एकजुटता तक दिया बड़ा आह्वान

लखनऊ: श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती लिखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, श्रम, सेवा और सामूहिकता का संदेश देने वाला पावन समय भी है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। प्रकृति और शिव आराधना का बताया गहरा संबंध मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि श्रावण माह लोकमंगल, श्रम-सम्मान…

Read More

शादी के एक महीने बाद मायके आई नवविवाहिता की दिनदहाड़े हत्या, एकतरफा प्यार या जमीन विवाद? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक नवविवाहिता की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता शादी के बाद पहली बार मायके आई थी। पुलिस का प्रारंभिक दावा है कि घटना के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका है, जबकि मृतका के परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर बैठी थी, तभी हुआ हमला घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर…

Read More

48 अंडों से निकले जहरीले सांपों का आतंक! घर से 31 सपोले मिले, बाकी की तलाश में चल रही खुदाई, परिवार ने छोड़ा मकान

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक घर से बड़ी संख्या में जहरीले सांपों के बच्चे निकलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के महापाली गांव स्थित एक मकान में लगातार दो दिनों से सांप के बच्चे निकल रहे हैं। अब तक 31 सपोलों को पकड़ा जा चुका है, जबकि आशंका है कि घर में अभी और सांप मौजूद हैं। इसी वजह से पूरे मकान की खुदाई कराई जा रही है। मामला अजय कुमार गुप्ता के घर का है। मंगलवार रात अचानक कमरे में एक…

Read More

लखनऊ अग्निकांड: 15 मासूमों की जान लेने वाली इमारत पर चला बुलडोजर, एलडीए ने शुरू कराया ध्वस्तीकरण

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की जान लेने वाली इमारत पर शनिवार को बुलडोजर चलना शुरू हो गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भवन को ध्वस्त करने के लिए दी गई 15 दिन की समयसीमा समाप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले मौके पर पहुंचकर इमारत का निरीक्षण और नाप-जोख की, जिसके बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का काम तेज कर दिया गया। 15 दिन की मोहलत खत्म होते ही शुरू हुई कार्रवाई एलडीए ने भवन स्वामी को अवैध निर्माण हटाने के…

Read More

गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर CM योगी का बड़ा भरोसा, बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा किसी जरूरतमंद का उपचार

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों के इलाज में हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों…

Read More