जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ने की शिकायत

उन्नाव।थाना दही क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लाला पुत्र लाल ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, गांव में उसकी भूमि गाटा संख्या 776/1ख, रकबा 0.253 हेक्टेयर स्थित है। आरोप है कि छेदी प्रसाद यादव पुत्र बेजू यादव और मुकेश यादव पुत्र जटाशंकर यादव ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है।

बता दे कि पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में 5 जून 2026 को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी। पैमाइश के दौरान संबंधित लोगों से कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया था।

आरोप है कि लेखपाल के जाने के बाद जब पीड़ित अपनी जमीन पर मेड़ बांधने पहुंचा तो विपक्षियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही कब्जा नहीं छोड़ने की बात कहते हुए चुनौती दी। पीड़ित ने प्रशासन से जमीन को कब्जामुक्त कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts