लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मिला असलहों का जखीरा, घर से पिस्टल-राइफल समेत 5 हथियार और 20 कारतूस बरामद; पुलिस की जांच पर उठे सवाल

लखनऊ: सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम को मकान से पांच असलहे और 20 कारतूस मिले हैं। बरामद हथियारों में पिस्टल, देसी तमंचा, राइफल, देसी बंदूक और रिवॉल्वर शामिल हैं। एलडीए की टीम ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद देर रात सभी हथियार पुलिस के सुपुर्द कर दिए। हत्याकांड के करीब 15 दिन बाद मकान में इतनी बड़ी संख्या में हथियार मिलने…

Read More

लखनऊ अग्निकांड: 15 मासूमों की जान लेने वाली इमारत पर चला बुलडोजर, एलडीए ने शुरू कराया ध्वस्तीकरण

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की जान लेने वाली इमारत पर शनिवार को बुलडोजर चलना शुरू हो गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भवन को ध्वस्त करने के लिए दी गई 15 दिन की समयसीमा समाप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले मौके पर पहुंचकर इमारत का निरीक्षण और नाप-जोख की, जिसके बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का काम तेज कर दिया गया। 15 दिन की मोहलत खत्म होते ही शुरू हुई कार्रवाई एलडीए ने भवन स्वामी को अवैध निर्माण हटाने के…

Read More

लखनऊ कचहरी के बाहर चला बुलडोजर, 100 से ज्यादा वकीलों के चैंबर ध्वस्त; हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई से हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कचहरी परिसर के बाहर अवैध कब्जों के खिलाफ रविवार को बड़ा अभियान चलाया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक वकीलों के चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने कोर्ट परिसर के आसपास करीब 200 से ज्यादा अवैध कब्जों को चिन्हित किया है, जिन्हें हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। सुबह से ही नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। बुलडोजर और अन्य मशीनों की…

Read More