चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

रात्रि में प्रभारी निरीक्षक थाना गंगाघाट मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा आजाद मार्ग पीपर खेड़ा मोड़ पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक पुत्र जगन्नाथ निवासी रौतापुर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष को चोरी की स्पेलण्डर मोटरसाइकिल स0 UP 35 BC 3858 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सन्दर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0 629/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत था।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी गई है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts