Republic Day 2026: UP Congress और NCP ने फहराया तिरंगा

राघवेन्द्र मिश्रा
राघवेन्द्र मिश्रा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की गूंज सुनाई दी।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराकर गणतंत्र पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया गया।

यह आयोजन सिर्फ औपचारिक नहीं था— यह उस विपक्षी आवाज़ का प्रतीक था, जो संविधान को सिर्फ किताब नहीं, संघर्ष का आधार मानती है।

UP Congress मुख्यालय में झंडारोहण

UP Congress Committee के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वज रक्षक की भूमिका सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” से हुई।

इस मौके पर UP Congress विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ विशेष रूप से मौजूद रहीं।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा— “कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है, जहां जाति, धर्म, लिंग या भेदभाव की दीवारें नागरिकों के अधिकार तय न करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि 1950 में लागू हुआ संविधान ही भारत की विविधता को जोड़ने वाला सबसे मजबूत सूत्र है।

संविधान पर बात, सिस्टम पर इशारा

अजय राय का संदेश सीधा था— संविधान सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं, बल्कि उन नागरिकों के लिए है, जिनके नाम पर सत्ता चलती है।

हल्का सा सटायर भी यहीं दिखा— संविधान की सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं मंचों से होती है, जहां उसे लागू करने की इच्छा सबसे कम दिखती है।

NCP कार्यालय में गणतंत्र उत्सव

इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी अपने प्रदेश कार्यालय, दारुलशफा, हजरतगंज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।
प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में हरिश्चंद्र सिंह ने कहा— “गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।”

उन्होंने सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

गुजरात का मतदाता मैराथन! 1.73 करोड़ डेटा मिसमैच, नोटिस की बौछार

कार्यक्रम में राम प्रीत शर्मा- कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शरद मिश्रा – प्रदेश उपाध्यक्ष, कामिनी शर्मा – प्रदेश महासचिव, हसीन अहमद खान – प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, सलील कुमार सिंह-प्रदेश उपाध्‍यक्ष, अरविन्द शर्मा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment