हत्या का प्रयास करने वाले तीन वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार


उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

श्यामाकान्ती पत्नी सुमेर लोध निवासी पडरी कला थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा थाना अचलगंज पर तहरीर दी गयी कि गांव के ही रहने वाले विपक्षीगण द्वारा मेरे जेठ राजू के साथ गाली गलौज व मारपीट की गयी जिसमे राजू उपरोक्त को चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 367/2026 धारा 109(1),115(2),352,3(5), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 10.11.26 को थाना अचलंगज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.राजकुमार उर्फ रामकुमार पुत्र रामदयाल 2.संजय पुत्र राजकुमार 3.डब्लू लोध पुत्र रामखेलावन निवासीगण ग्राम पडरी कलाको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts