सफीपुर, उन्नाव तहसील दिवस के अवसर पर अमिताभ यादव अपर जिलाधिकारी उन्नाव, दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर तथा फाल्गुनी सिंह उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील सफीपुर में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शिकायतकर्ताओं को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
