तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौरावां पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

निरीक्षक नजर इमाम, उ0नि0 संजीव कुमार तोमर मय हमराह पुलिस बल द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरवा द्वारा निर्गत वारण्ट से सम्बन्धित नफर वारण्टी अभियुक्त ,शहीद पुत्र स्व0 अब्दुल मजीत निवासी मो0 काजीगढ़ी कस्बा व थाना मौरावां जनपद उन्नाव , पुत्तीलाल पुत्र स्व0 रामदास निवासी ग्राम बल्दी खेड़ा मजरा अकोहरी थाना मौरावां जनपद उन्नाव ,राधेश्याम पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम कुटी खेड़ा थाना मौरावां जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts