पटना की सियासत में इन दिनों शांति दिख रही है… लेकिन ये वो शांति है जो तूफान से पहले आती है। अंदरखाने “कुर्सी” की खामोश खींचतान चल रही है—और इस बार कहानी में ट्विस्ट बड़ा है। Nitish Kumar अब राज्यसभा की ओर बढ़ रहे हैं… और पीछे छूट रही है वो कुर्सी जिस पर सालों से उनका कब्जा था। ‘राज्यसभा एंट्री’ या ‘पॉलिटिकल एग्जिट प्लान’? 10 अप्रैल—एक तारीख, लेकिन सियासत के लिए turning point। सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार का राज्यसभा कार्यकाल शुरू होते ही वो CM पद छोड़ सकते…
Read MoreTag: India politics
असम में दांव! 17 सीटों पर TMC की एंट्री से BJP-Cong का गणित गड़बड़
असम की सियासत अब सीधी लड़ाई नहीं रही… अब ये ‘त्रिकोणीय जंग’ बन चुकी है! जहां एक तरफ सत्ता बचाने की जिद में BJP है, तो दूसरी तरफ वापसी के लिए बेताब कांग्रेस… और अब अचानक ‘दीदी’ की एंट्री ने पूरा खेल ही उलट दिया है।चुनाव से ठीक पहले 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करके TMC ने ऐसा राजनीतिक ‘साइलेंट बम’ फोड़ा है, जिसकी गूंज हर विधानसभा सीट तक सुनाई दे रही है। असम में TMC की एंट्री: सियासत में नया ट्विस्ट अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने असम विधानसभा…
Read Moreसत्ता में हलचल शुरू! UP में ‘कुर्सी शफल’ का काउंटडाउन—कौन बनेगा मंत्री?
नवरात्र के शांत मंत्रों के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में एक अलग ही जप चल रहा है—पावर, पद और संतुलन का जप। जैसे ही त्योहार खत्म होगा, सत्ता के गलियारों में फाइलें नहीं, चेहरे बदलने की फुसफुसाहटें तेज जाएँगी। लखनऊ की बंद कमरों वाली बैठकों में तय हो रहा है कि कौन रहेगा ‘इन’, और कौन हो जाएगा ‘आउट’। यह सिर्फ फेरबदल नहीं, 2027 की लड़ाई की पहली चाल है। सत्ता के कमरे में ‘सीक्रेट मीटिंग्स’ का खेल मुख्यमंत्री आवास पर हुई दो चरणों की बैठकों ने साफ कर…
Read MoreCM रेस से बाहर थरूर! मैं चुनाव ही नहीं लड़ रहा—केरल में सस्पेंस और गहरा
केरल की राजनीति में जो नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा था…वही अचानक चुप हो गया। Shashi Tharoor ने खुद ही अपने नाम पर ब्रेक लगा दिया—“ना मैं चुनाव लड़ रहा हूं, ना CM बन रहा हूं।” लेकिन सवाल खत्म नहीं हुए…बल्कि और खतरनाक हो गए हैं। “मैं रेस में नहीं हूं”—थरूर का साफ संदेश Shashi Tharoor ने साफ कर दिया—विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “CM वही होना चाहिए जो विधायक चुना जाए।” सीधी बात…और सियासत में सीधी बात अक्सर टेढ़ी कहानी छुपाती…
Read More“मैं भी बंगाल की बेटी हूं…” राष्ट्रपति का तंज, ममता की गैरमौजूदगी पर नाराज़गी
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मंच सजा था, संथाल समाज का बड़ा कार्यक्रम था और देश की राष्ट्रपति वहां मौजूद थीं। लेकिन कार्यक्रम खत्म होते-होते एक राजनीतिक संदेश हवा में तैरने लगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से ही अपनी नाराज़गी जाहिर कर दी न सिर्फ कार्यक्रम स्थल को लेकर, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी पर भी। बातें शालीन थीं, लेकिन संदेश बेहद साफ था। संथाल सम्मेलन में पहुंचीं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को इंटरनेशनल संथाल काउंसिल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल पहुंचीं। यह सम्मेलन सिलीगुड़ी महकमा परिषद…
Read Moreबिहार CM का दिल्ली सफर तय, अब कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। आज वे गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंचेंगे और औपचारिकताएं पूरी करेंगे। यह सिर्फ एक नामांकन नहीं यह सत्ता के समीकरण बदलने का संकेत है। 37 सीटों की लड़ाई, बिहार पर खास नजर 2 अप्रैल को राज्यसभा की 37 सीटें खाली हो रही हैं। इन्हें भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन की आखिरी तारीख है, 9 मार्च तक वापसी…
Read Moreटेक छोड़ो… टी-शर्ट उतारो! AI Summit में यूथ कांग्रेस का ‘हाई-वोल्टेज’ शो
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित Bharat Mandapam में चल रहे हाई-प्रोफाइल AI Impact Summit के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में घुस आए। कार्यक्रम में देश-विदेश के टेक लीडर्स और नीति-निर्माता मौजूद थे, तभी माहौल अचानक राजनीतिक हो गया। नारे, पोस्टर और अचानक बढ़ा तनाव प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ आक्रामक नारे लगाए, जिनमें “PM is Compromised” जैसे स्लोगन भी शामिल थे। कुछ मिनटों के लिए समिट का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हटकर ‘पॉलिटिकल इंटेलिजेंस’ पर आ गया।…
Read Moreमंदिरों की कमाई जनकल्याण में लगे, कमिटी में हर वर्ग का व्यक्ति होना चाहिए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लखनऊ में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में कहा कि मंदिरों की आय का बड़ा हिस्सा जनकल्याण में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मंदिरों की बागडोर सरकार के बजाय जिम्मेदार भक्तों के हाथों में होनी चाहिए। बात सुनने में appealing है धर्मस्थल समाज के लिए हों, सिर्फ संरचना के लिए नहीं। लेकिन असली चर्चा यहीं से शुरू होती है। “हिंदू समाज को जगाना” कैसे? एक सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि संघ की सबसे बड़ी चुनौती…
Read Moreचुनावी ड्यूटी में ढिलाई? आयोग ने दिखाई सख्ती, 7 अफसर सस्पेंड
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच Election Commission of India ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि बिना देरी के सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए और रिपोर्ट भी सौंपी जाए। मतलब साफ है चुनाव से पहले “no excuse” नीति लागू। किन अधिकारियों पर गिरी गाज? कार्रवाई जिन अधिकारियों पर हुई, उनमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, जैसे: डॉ. सेफौर रहमान (56-समसेरगंज,…
Read Moreराहुल: मोदी ने MGNREGA को टारगेट किया, गांधी जी के सपनों का अपमान!
लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025’ पेश किया। जैसे ही यह बिल पेश हुआ, सदन में हंगामा मच गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “मोदी जी को दो चीज़ों से नफरत है – महात्मा गांधी के विचार और गरीबों के अधिकार।” MGNREGA: गांधी जी के ग्राम-स्वराज का जीवंत रूप राहुल गांधी ने आगे कहा कि MGNREGA, महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने…
Read More