सत्ता में हलचल शुरू! UP में ‘कुर्सी शफल’ का काउंटडाउन—कौन बनेगा मंत्री?

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

नवरात्र के शांत मंत्रों के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में एक अलग ही जप चल रहा है—पावर, पद और संतुलन का जप। जैसे ही त्योहार खत्म होगा, सत्ता के गलियारों में फाइलें नहीं, चेहरे बदलने की फुसफुसाहटें तेज जाएँगी। लखनऊ की बंद कमरों वाली बैठकों में तय हो रहा है कि कौन रहेगा ‘इन’, और कौन हो जाएगा ‘आउट’। यह सिर्फ फेरबदल नहीं, 2027 की लड़ाई की पहली चाल है।

सत्ता के कमरे में ‘सीक्रेट मीटिंग्स’ का खेल

मुख्यमंत्री आवास पर हुई दो चरणों की बैठकों ने साफ कर दिया है कि मामला सामान्य नहीं है। सरकार, संगठन और संघ—तीनों धुरी एक ही टेबल पर बैठे। इससे पहले विश्व संवाद केंद्र में भी मंथन हुआ।

यह कोई रूटीन मीटिंग नहीं थी, बल्कि UP के राजनीतिक DNA को री-डिजाइन करने की कवायद थी। सूत्र बताते हैं कि हर जिले, हर जातीय समीकरण और हर सीट का एक्स-रे किया जा रहा है।

जातीय गणित: असली ‘पावर गेम’ यहीं है

BJP की सबसे बड़ी चिंता अब विपक्ष नहीं, बल्कि अपने ही घर का संतुलन है। जातीय असंतुलन, अंदरूनी खींचतान और क्षेत्रीय असमानता—ये वो बारूद हैं जिन्हें चुनाव से पहले निष्क्रिय करना जरूरी है।

OBC, दलित और महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की रणनीति पर खास जोर है। साफ है कि “सामाजिक इंजीनियरिंग 2.0” लॉन्च होने वाली है।

संगठन में फेरबदल: ‘नई टीम, नया गेम प्लान’

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलों की नई कार्यकारिणी लगभग फाइनल है। पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में तस्वीर साफ हो चुकी है, बाकी क्षेत्रों की लिस्ट भी जल्द आ सकती है।

यह फेरबदल सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि जमीनी नेटवर्क को रीबूट करने का ऑपरेशन है। हर विधानसभा में एक्टिव टीम—यही लक्ष्य है।

कैबिनेट विस्तार: ‘वेटिंग लिस्ट’ में बैठे नेता तैयार

अभी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि सीमा 60 की है। यानी 6 कुर्सियां खाली—और दावेदार दर्जनों

संकेत साफ हैं संगठन के नेताओं को मौका, क्षेत्रीय संतुलन, चुनावी चेहरे आगे। यह विस्तार सिर्फ पद बांटने का नहीं, बल्कि 2027 का चेहरा गढ़ने का मिशन है।

चुनाव 2027: अभी से ‘वार रूम’ एक्टिव

हर विधानसभा में पदाधिकारियों की तैनाती, नए अभियान और बूथ लेवल एक्टिवेशन—ये सब बता रहा है कि BJP अब इलेक्शन मोड में शिफ्ट हो चुकी है।

सवाल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि मार्जिन और मैसेज दोनों का है

Political Expert Surendra Dubey क्या कहते हैं 

“देखिए, UP की राजनीति चाय की तरह है—ऊपर से शांत दिखती है, लेकिन नीचे उबाल खतरनाक होता है। BJP इस वक्त वही उबाल कंट्रोल कर रही है। संगठन में फेरबदल और कैबिनेट विस्तार दरअसल ‘Damage Control + Future Planning’ का कॉम्बो पैक है।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि अब टिकट और कुर्सी सिर्फ वफादारी से नहीं, बल्कि ‘वोट कन्वर्जन कैपेसिटी’ से मिलेगी।
2027 का चुनाव अब पोस्टर से नहीं, डेटा और जातीय माइक्रो-मैनेजमेंट से जीता जाएगा। जो इस गेम को समझ गया, वही सत्ता में रहेगा—बाकी सिर्फ खबर बनेंगे।”

‘साइलेंट स्ट्रैटेजी, लाउड इम्पैक्ट’

UP में जो चल रहा है, वो दिखता कम है, असर ज्यादा करेगा। नवरात्र के बाद यह सियासी रीसैट आने वाले चुनाव की दिशा तय करेगा। अब देखना यह है कि कुर्सी की इस शतरंज में अगली चाल किसकी मात करती है।

जिंदा हूं! नेतन्याहू ने ईरान पर 20 दिन की जंग का ‘फाइनल हिसाब’ पेश किया

Related posts

Leave a Comment