नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सरकार के प्रमुख वार्ताकार के रूप में सामने आए हैं। वह न केवल छात्र प्रतिनिधियों से लगातार संवाद कर रहे हैं, बल्कि अस्पतालों में भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद 26 दिन से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन…
Read MoreTag: CJP Protest
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला, नरेश पाल गंगवार को मिली अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी का तबादला, गंगवार संभालेंगे उच्च शिक्षा विभाग सरकारी आदेश के मुताबिक, नरेश पाल गंगवार अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे और मंत्रालय से जुड़े सभी महत्वपूर्ण…
Read More26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह से अहम मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। 26 दिनों तक चले इस अनशन के बाद उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में यह फैसला लिया। जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद टूटा अनशन शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री…
Read MoreNEET प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला! जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में 8 घंटे इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने लागू किया आदेश
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जंतर-मंतर क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में सभी तकनीकों पर आधारित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी। दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत जारी हुआ आदेश गृह मंत्रालय की ओर से जारी…
Read Moreदिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से व्यथित हुए मुरली मनोहर जोशी, बोले- लड़कियों की पिटाई बेहद पीड़ादायक, स्थायी समाधान निकले
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छात्रों की परेशानियों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उनकी बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए स्थायी समाधान निकालना समय की जरूरत है। छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने की अपील मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच…
Read MorePaper Leak पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! अमित शाह ने किया फास्ट-ट्रैक कोर्ट फैसले का समर्थन, आंदोलन के बीच दिया बड़ा संदेश
नई दिल्ली: पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा और अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द सजा दिलाने का यह फैसला सरकार की इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नीट पेपर लीक और कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। एक्स पर पोस्ट कर जताया…
Read More‘पुलिस पर पत्थर किसने फेंके?’ जंतर-मंतर हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन आगे भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से जारी रहेगा। हिंसा को लेकर BJP पर लगाया आरोप अभिजीत दीपके ने कहा कि भाजपा की ओर…
Read Moreदिल्ली मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज भी बंद रहेंगे 16 स्टेशन, कहीं आपकी मंजिल तो नहीं लिस्ट में?
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद डीएमआरसी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ,…
Read MoreNEET प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘चलो संसद’ मार्च पर 9 FIR दर्ज; जंतर-मंतर पर जारी रहा आंदोलन
नई दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुए हंगामे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान पर हमले समेत विभिन्न मामलों में 9 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में छात्र व समर्थक आंदोलन स्थल पर पहुंचे। 9 एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस के अनुसार, मार्च के दौरान हुई घटनाओं को लेकर 9 अलग-अलग एफआईआर दर्ज…
Read More