नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में रोजगार को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बड़ा आंकड़ा पेश किया है। उन्होंने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2014 से जून 2026 तक भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर कुल 5.56 लाख लोगों की भर्ती की गई है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में नियुक्तियां जरूरत के अनुसार की जाती हैं और पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न होती है। 12 साल में 5.56 लाख भर्तियां, दक्षिण रेलवे में सबसे अधिक नियुक्तियां लोकसभा में जानकारी देते हुए…
Read MoreTag: Breaking News Hindi
‘पेपर लीक पर सरकार का कदम स्वागतयोग्य’, सोनम वांगचुक बोले- अब पूरी शिक्षा व्यवस्था में भी हों बड़े सुधार
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने परीक्षा लीक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए संशोधन विधेयक का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सही दिशा में कदम उठाया है, लेकिन सुधार केवल परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहने चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की भी जरूरत है। बोले- शिक्षा प्रणाली में भी जारी रहे सुधार लद्दाख लौटते समय साझा किए गए एक वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि…
Read MorePM मोदी की पोस्ट पर Meta का बड़ा फैसला! अब रहेगा ‘स्पेशल प्रोटेक्शन’, सरकार को भेजा नया सुरक्षा प्लान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख हस्तियों की सोशल मीडिया पोस्ट की सुरक्षा को लेकर नया कदम उठाया है। कंपनी ने बुधवार को भारत सरकार को एक औपचारिक पत्र भेजकर बताया कि अब प्रधानमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की पोस्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। यह फैसला प्रधानमंत्री की एक फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए हटाए जाने के विवाद के बाद सामने आया है। सरकार को बताया नया सुरक्षा तंत्र सूत्रों के अनुसार, मेटा ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को जानकारी…
Read Moreलोकसभा में फिर हंगामा, 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही; स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इसके चलते सोमवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका। गृह मंत्री से जवाब की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन सदन…
Read Moreआज लोकसभा में पेपर लीक पर बड़ा कदम! सार्वजनिक परीक्षा कानून में संशोधन विधेयक पेश करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली: देशभर में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों के बीच आज संसद के मानसून सत्र में सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े कानून में अहम बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ में संशोधन के लिए नया विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगे। यदि सदन से अनुमति मिलती है तो सरकार इसी दिन विधेयक पर चर्चा और उसे पारित कराने का प्रस्ताव भी रखेगी। पेपर लीक रोकने के लिए कानून को और…
Read More“छात्रों की गलती माफ होगी, लेकिन उपद्रवियों को नहीं छोड़ेंगे”… पेपर लीक आंदोलन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पेपर लीक आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्रों से यदि कोई गलती हुई है तो सरकार उसे माफ करने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ या हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं में किसी राजनीतिक दल के असामाजिक तत्व शामिल पाए जाते हैं तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों और…
Read More26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह से अहम मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक 28 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुई बैठक के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर दी अनशन समाप्त करने की जानकारी सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट…
Read MoreDRDO की ‘कुशा’ मिसाइल ने रचा इतिहास! पहले ही टेस्ट में लंबी दूरी के हवाई लक्ष्य को किया तबाह, भारत की एयर डिफेंस ताकत हुई और मजबूत
नई दिल्ली: भारत ने अपनी वायु सुरक्षा क्षमता को नई मजबूती देते हुए स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी ‘कुशा’ मिसाइल प्रणाली का पहला सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज गति और अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे इलेक्ट्रॉनिक हवाई लक्ष्य को सटीकता से नष्ट कर अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन किया। युद्ध जैसी परिस्थितियों…
Read Moreलोकसभा में गरजे अखिलेश यादव! स्पीकर ओम बिरला से पूछा- ‘समझौता कर लिया आपने क्या?’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
लखनऊ: नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया, “समझौता कर लिया आपने क्या?” वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ कथित बहस की खबरों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। नीट मुद्दे पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव…
Read Moreजौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन के खिलाफ सपा का आज बड़ा प्रदर्शन, डीएम से मिलेगी टीम; ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की उठाएगी मांग
रामपुर: मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी गुरुवार को रामपुर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करेगा। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल डीएम के समक्ष विश्वविद्यालय पर जारी कार्रवाई का विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अनुमति मिली तो जेल में बंद सपा नेता आजम खान से भी मुलाकात करने…
Read More