उन्नाव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, बोले- हर कार्यकर्ता खुद को समझे रोहित; 2027 में फिर BJP सरकार बनाने का लक्ष्य

उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का शुक्रवार को उन्नाव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गदनखेड़ा बाईपास स्थित बैसवारा द्वार पर दोपहर से ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे उनका काफिला पहुंचते ही भारत माता की जय और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जेसीबी से फूल बरसाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के बीच सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई…

Read More