न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर गढ़ौवा और हसनपुर का दबदबा

जूनियर के चार और प्राथमिक के 13 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग, व्यक्तिगत पदकों में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा रहा अव्वल

उन्नाव । रामपुर गढ़ौवा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्राथमिक स्तर के परिणामों में प्राथमिक विद्यालय हसनपुर ने कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनकर शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो में हसनपुर की बालिका टीम चैंपियन रही, जबकि दृगपाल खेड़ा की बालिका टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर दौड़ में बयारी के सनी ने बालक वर्ग में और करौंदी की नाज ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हसनपुर के आयुष बालक वर्ग में प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में हसनपुर की अवंतिका ने पहला स्थान हासिल किया।


जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन बीईओ औरास के सम्मुख हुआ।परिणामों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में समीर ने गोला फेंक, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पक्की की। बीईओ ने रामपुर गढ़ौवा के समीर को गोल्ड मेडल पहनाकर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए बधाई दी। शुभम ने चक्का फेंक और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल किया।

100 मीटर दौड़ में हसनपुर के नीतेश जबकि बालिका वर्ग में हसनपुर की वर्षा ने गोल्ड जीता। बालिका वर्ग में नैना ने लंबी कूद, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप लपकी। ऊंची कूद में लवकुश ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर की बालक एवं बालिका टीमों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की बालिका टीम और हसनपुर की बालक टीम विजेता रही
व्यक्तिगत पदकों में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा ने सर्वाधिक मेडल जीतकर ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


आयोजन समिति में प्रदीप वर्मा, इंतियाज हुसैन, जनमेजय और विद्यासागर मिश्र शामिल रहे। निर्णायक मंडल में नंद किशोर, प्रवीण कुमार, गंगारतन और प्रभाकर सिंह रहे। उपस्थिति शिक्षकों में एआरपी मनीष मिश्र,अकील अहमद, अशोक कुमार, शिवस्वरूप, कृपा मौर्य, अशोक यादव, ज्योति वर्मा, ज्योति सिंह, उमेश कनौजिया, नंदकिशोर, अजय गंगवार, दीपक, सौरभ श्रीवास्तव, अमन, मुब्बसिर, दिनेश, महिमा, इंद्रपाल, सादान उल्लाह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रईसुल इस्लाम गौहर, हैदर जैदी और आशीष सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts