पीतांबर नगर निवासी राहुल ने गैलेक्सी हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का जताया आभार
उन्नाव । जिले के पीतांबर नगर निवासी राहुल स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) से जुड़ी बीमारी के चलते चलने-फिरने में असमर्थ थे। उन्होंने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने पीडी नगर स्थित भव्य शिखा चौराहे के पास गैलेक्सी हॉस्पिटल में उपचार कराया।
राहुल के अनुसार, गैलेक्सी हॉस्पिटल में डॉक्टर अभिनव अवस्थी और डॉक्टर एसबी यादव की देखरेख में उपचार शुरू होने के करीब एक सप्ताह के भीतर उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वह चलने लगे। अपनी स्थिति में आए सुधार से खुश राहुल ने डॉक्टरों के साथ-साथ अस्पताल के पूरे स्टाफ की सराहना की और सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान अस्पताल के सदस्यों पूनम, अंकित और अतुल सहित अन्य स्टाफकर्मी भी मौजूद रहे।
राहुल ने उपचार के दौरान सहयोग और देखभाल के लिए अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
