Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket पर बड़ा एक्शन, धतूरा बेचने पर फूड लाइसेंस सस्पेंड

बेंगलुरु: ऑनलाइन किराना और त्वरित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीज को खाद्य पदार्थ के तौर पर सूचीबद्ध करने और बेचने के मामले में कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। तीनों प्लेटफॉर्म को धतूरे से जुड़ी सभी सूची और विज्ञापन तत्काल हटाने के साथ ही इसे खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने और वितरित करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। विभाग की कार्रवाई…

Read More

मां-बाप की सेवा बेटे की जिम्मेदारी, बहू की नहीं; हाईकोर्ट ने पति को फटकारा, कहा- शादी हुक्म चलाने का लाइसेंस नहीं

बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट ने शादीशुदा महिलाओं के अधिकारों को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पति अपनी पत्नी को घर का काम करने या अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि किसी महिला को अपने मायके जाने के लिए ससुराल के लोगों से इजाजत लेने की जरूरत क्यों होनी चाहिए। कोर्ट के मुताबिक माता-पिता की देखभाल की पहली जिम्मेदारी उनके अपने बेटे या बेटी की होती है, बहू या दामाद की नहीं। यह मामला एक मजदूर…

Read More

जनगणना 2027 में नहीं गिने जाएंगे भिखारी! इस बार सूची से हटाया गया कॉलम, 2011 में दर्ज हुए थे इतने लोग

नई दिल्ली: जनगणना 2027 को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। इस बार जनगणना की प्रश्नावली में भिखारियों के लिए अलग से कोई श्रेणी नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक गैर-आर्थिक गतिविधियों की सूची से ‘भिखारी और आवारा’ का विकल्प हटा दिया गया है। अब ऐसे लोगों को अलग से वर्गीकृत करने के बजाय ‘अन्य’ श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि आगामी जनगणना में उम्र, धर्म, शिक्षा या राज्य के आधार पर भिखारियों का अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं होगा। यह बदलाव पिछली जनगणनाओं में इस श्रेणी के दर्ज…

Read More

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत या करना होगा सरेंडर? याचिका पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पत्रकार तरुण तेजपाल की उस याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली, जिसमें उन्होंने समर्पण करने से छूट देने की मांग की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मामले में आदेश सुनाएगी। इससे पहले छह अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर सजा सुनाई थी। समर्पण से छूट की मांग पर हुई सुनवाई जस्टिस आलोक अराधे की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। गोवा सरकार की ओर से पेश…

Read More

ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में साफ किया अपना प्लान, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक लाइव के जरिए कई अहम मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह फिलहाल राजनीति से दूर जाने वाली नहीं हैं। ममता ने साफ कहा कि जब तक भाजपा को राजनीतिक अंधकार में नहीं धकेल देतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संन्यास की अटकलों पर ममता ने दिया दो टूक जवाब ममता…

Read More

आरक्षण पर घमासान तेज, आठवले बोले- विरोध करने वालों पर हो राजद्रोह की कार्रवाई; चिराग ने समीक्षा तक को नकारा

नई दिल्ली: आरक्षण को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और चिराग पासवान ने आरक्षण के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर कड़ा रुख अपनाया है। रामदास आठवले ने आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों के खिलाफ राजद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं चिराग पासवान ने कहा है कि आरक्षण को समाप्त करना तो दूर, इसकी समीक्षा भी स्वीकार्य नहीं है। आठवले बोले- आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि आरक्षण…

Read More

मुंबई में गणपति आगमन यात्रा पर अंडे फेंकने का आरोप, भड़की भीड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई: माझगाव में रविवार रात मोरया गणपति की आगमन शोभायात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक इमारत से गणेश प्रतिमा ला रही यात्रा पर अंडे फेंके जाने का आरोप लगा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर हालात को काबू में किया। इमारत से अंडे फेंके जाने का दावा स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणपति की आगमन यात्रा के…

Read More

अमरावती अस्पताल में नवजात वार्ड में भीषण आग, 3 बच्चों की मौत; वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग में अचानक आग लग गई। बताया गया कि वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग भड़की। इस हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि अस्पतालकर्मियों की तत्परता से कई अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर में हुआ विस्फोट घटना सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात…

Read More

सिलीगुड़ी में अमित शाह का बड़ा एक्शन, गोरखा मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए बनी समिति; पूर्व BSF DG को मिली जिम्मेदारी

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सिलीगुड़ी में एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकेन नेक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और गोरखा मुद्दे के स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया। अमित शाह ने गोरखा नेताओं और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ बैठक के बाद इस मुद्दे के समाधान के लिए एक समिति गठित करने पर सहमति बनाई। समिति संविधान के दायरे में स्थायी समाधान का खाका तैयार करेगी। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के…

Read More

वंदे मातरम् विवाद पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूरा गीत बजेगा तो हम सभी खड़े रहेंगे

नई दिल्ली: वंदे मातरम् को लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में 1937 के अधिवेशन में लिए गए फैसले के अनुसार वंदे मातरम् के केवल शुरुआती दो छंद ही बजाती है। थरूर ने यह भी कहा कि यदि किसी राष्ट्रीय या सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् का पूरा गीत बजाया जाता है, तो वे सभी सम्मान में खड़े होंगे। थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट…

Read More