लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने मिलकर अब तक खेले गए 10 टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 3 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि वेस्टइंडीज 2 बार विश्व चैंपियन बन चुका है। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। टी20…
Read MoreAuthor: News Desk
डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को बताया भारत का चुनाव, 12.5 करोड़ वोट का किया दावा; अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर को ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से इसे भारत का राष्ट्रपति चुनाव बता दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्ट बताया। ट्रंप का पोस्ट ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव की पहले दौर की वोटिंग के एक दिन बाद…
Read MoreDrishyam 3 OTT: थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी अजय देवगन की फिल्म? जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। क्राइम थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे दिन यानी रविवार तक फिल्म की घरेलू नेट कमाई 125 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। फिल्म की कहानी और विजय सलगांवकर के किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। इसी के साथ अब फैंस फिल्म के…
Read MoreINDIA गठबंधन में शामिल हुई विजय की TVK, अब 2029 में PM फेस को लेकर क्या होगा अगला दांव?
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम यानी TVK औपचारिक रूप से INDIA गठबंधन में शामिल हो गई है। 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चा के बीच विजय का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। TVK के कई नेता पहले ही विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री चेहरे के तौर पर पेश करते रहे हैं। अब पार्टी के INDIA गठबंधन में आने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में विजय की भूमिका को लेकर चर्चा और तेज हो…
Read Moreयूपी में ई-ऑफिस को मिलेगी नई रफ्तार, 75 विकास भवन और 18 कमिश्नर दफ्तर जुड़ेंगे हाईस्पीड नेटवर्क से
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी कामकाज को और तेज, सुरक्षित और ऑनलाइन बनाने के लिए यूपी स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क यानी यूपी-स्वान का विस्तार करने जा रही है। यूपी-स्वान-3 के तहत प्रदेश के सभी 75 विकास भवन, 18 कमिश्नर कार्यालय के साथ बची हुई तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों को सुरक्षित हाईस्पीड डेटा नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता बढ़ेगी और कागजी फाइलों तथा पत्राचार पर निर्भरता कम होगी। यूपी-स्वान-3 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को तेज और सुरक्षित डेटा नेटवर्क उपलब्ध कराना है।…
Read Moreओवैसी का सपा समेत विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए?
बहराइच: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय रविवार को ओवैसी बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने…
Read MoreUP Weather: दिन में चिलचिलाती धूप, रात में बढ़ी ठंडक; 7-8 अक्टूबर को आंधी-वज्रपात का यलो अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर रही है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक का एहसास बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल आज और कल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है,…
Read Moreविधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का एक और बड़ा दांव! दिसंबर में आ सकता है अनुपूरक बजट, नई योजनाओं के लिए खुलेगा खजाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अंतरिम बजट से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए वित्त विभाग को तैयारियां शुरू करने के संकेत दिए जा चुके हैं। चुनाव से पहले सरकार कुछ मौजूदा योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के साथ नई घोषणाओं के लिए भी बजट में प्रावधान कर सकती है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये देकर उन्हें अपना कारोबार शुरू करने में मदद देने वाली योजना को चुनाव से पहले लागू किए…
Read Moreअखिलेश से दूरी, राहुल गांधी से बढ़ी नजदीकी! यूपी चुनाव से पहले छोटी पार्टियों का रुख किस ओर?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच प्रदेश की कई छोटी पार्टियां और क्षेत्रीय नेता कांग्रेस की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी के साथ रहे इन दलों और नेताओं की अब कांग्रेस से उम्मीदें बढ़ी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर अच्छी सहमति बनती है तो इन…
Read Moreलखनऊ में बाढ़ से हाहाकार! कॉलोनियों से पलायन, प्लासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी; 11 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद
लखनऊ: राजधानी में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब उन इलाकों तक पहुंच गया है, जिन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता था। बाढ़ के पानी से लाखों लोग अपने घरों में फंस गए हैं, जबकि कई कॉलोनियों से परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्लासियो मॉल और एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी के आसपास भी पानी पहुंच गया है। फैजुल्लागंज और इटौंजा में हालात सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। फैजुल्लागंज और बीकेटी में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त…
Read More