लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। दोनों दलों ने चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान कर रखा है, लेकिन सीटों को लेकर दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। इसे कांग्रेस की ओर से दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बातचीत शुरू होने से पहले कांग्रेस ने उन सीटों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिन पर उसकी खास नजर है। कांग्रेस गठबंधन…
Read MoreAuthor: News Desk
राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान से पहले बड़ा मंथन, बीएल संतोष आज सीएम योगी से करेंगे मुलाकात; सुल्तानपुर में भी अहम बैठक
लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होने वाली मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीएल संतोष सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, जहां काशी क्षेत्र में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय बैठक होगी। भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। छह अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे…
Read Moreयूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग होगी आसान, 238 जगहों पर नए चार्जिंग स्टेशन बनाने को मंजूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में 238 स्थानों पर नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (यूपीआरईवी) इन चार्जिंग स्टेशनों को विकसित कर रही है। स्वीकृत 238 स्थानों में से 99 के लिए समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 139 स्थानों पर यह प्रक्रिया लंबित है। एनसीआर क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 39,…
Read Moreबिजनौर में जनसभा की अनुमति रद्द होने पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- प्रशासन को हाईकोर्ट में घसीटेंगे
बिजनौर: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की शेरकोट में प्रस्तावित जनसभा की अनुमति रद्द होने के बाद सियासत गरमा गई है। मौर्य ने पुलिस-प्रशासन पर अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा की सूचना करीब डेढ़ महीने पहले दी गई थी, ऐसे में कार्यक्रम से एक दिन पहले अनुमति रद्द करने का कोई औचित्य नहीं है। जनसभा की तैयारी में 25 लाख रुपये खर्च होने का दावा स्वामी प्रसाद मौर्य ने…
Read MoreCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर लुटियंस दिल्ली में बवाल, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जंतर-मंतर और इंडिया गेट के आसपास प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आप और आइसा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग के बीच जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की कोशिश की। वहीं, आम आदमी…
Read Moreदिल्ली में BJP सांसद के सरकारी आवास में चोरी, टैबलेट से लेकर बाथरूम की टोटी और गटर का ढक्कन तक ले गए चोर
नई दिल्ली: राजधानी के अति-सुरक्षित फिरोजशाह रोड इलाके में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। कोठी नंबर-18 में हुई चोरी के दौरान चोर घर से टैबलेट और अन्य सामान ले गए। इतना ही नहीं, बाथरूम की टोटी उखाड़ने के साथ घर के बाहर लगा गटर का ढक्कन भी चोरी कर लिया गया। घटना के समय सांसद और उनका परिवार दिल्ली में मौजूद नहीं था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच शनिवार शाम बाराखंभा रोड थाना पुलिस को…
Read Moreफैजुल्लागंज-दाउद नगर में 11 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद, जलभराव के चलते लिया गया फैसला
लखनऊ: फैजुल्लागंज और दाउद नगर में जलभराव के कारण रविवार को 11 ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर आकर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए सप्लाई बंद की गई है। स्थिति पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य की जाएगी। जिन ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद की गई है, उनमें नया मदरसा लोहरामऊ 250 केवीए, मिश्रा ऑफिस लोहरामऊ 250 केवीए, गुप्ता प्लानिंग 100 केवीए, ताराबाबू फार्म 250 केवीए, नीलकंठ मंदिर 630…
Read Moreलखनऊ में गोमती का कहर! फैजुल्लागंज में घरों तक पहुंचा पानी, नाव बनी सहारा; हजारों परिवारों के सामने पलायन की मजबूरी
लखनऊ: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई दिनों से लगातार जलभराव के कारण कॉलोनियों, गलियों और घरों में पानी घुसा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अलग-अलग ग्राउंड रिपोर्टों में बड़ी संख्या में घरों और परिवारों के प्रभावित होने की बात सामने आई है, जबकि कई परिवार सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां जा चुके हैं।…
Read MoreCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, 20 साल पुराना मामला फिर खुला; कांग्रेस नेता की शिकायत पर कार्रवाई
तिरुवनंतपुरम: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े करीब 20 साल पुराने मामले में केरल सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला 2006 में उनके केरल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पद पर रहते हुए कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। कांग्रेस नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल की शिकायत के आधार पर यह जांच शुरू की जा रही है। आरोप पब्लिक वर्क्स के ठेके देने में कथित गड़बड़ी से संबंधित हैं। मामला 2006 में मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। ली सी बीन…
Read Moreखुले आसमान में फिर भरी लंबी उड़ान, जैसलमेर के रेगिस्तान में छोड़े गए 2 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड; सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
जैसलमेर: विश्व पशु दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम इलाके में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षियों को जंगल में छोड़ा। ये दोनों पक्षी कैप्टिव-ब्रीडिंग कार्यक्रम के तहत पाले-पोसे गए थे। इस दौरान वन विभाग की पूरी टीम भी मौजूद रही। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ने के बाद भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क के…
Read More