लखनऊ की बाढ़ में डूबी बरसों की कमाई, घर-दुकान और गाड़ियां पानी में समाईं; सीएम योगी ने पीड़ितों से जाना हाल

लखनऊ: गोमती नदी की बाढ़ ने राजधानी के फैजुल्लागंज, मल्लाही टोला और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। घरों, दुकानों और वाहनों के साथ लोगों की बरसों की मेहनत से जुटाई गृहस्थी भी पानी में डूब गई है। हालात ऐसे हैं कि एक लाख से अधिक आबादी पलायन को मजबूर हो गई है। कई परिवारों के सामने अब सबसे बड़ी चिंता नुकसान का आकलन नहीं, बल्कि दो वक्त के भोजन और सिर पर छत की है। सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर तरफ बेबसी और परेशानी…

Read More

लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का पानी, अंडरपास जलमग्न; आज भारत-वेस्टइंडीज टी-20, बढ़ी चिंता

लखनऊ: राजधानी में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का असर अब इकाना स्टेडियम के आसपास भी दिखाई देने लगा है। शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में सोमवार को काफी पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। खास बात यह है कि मंगलवार यानी आज इसी इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होना है। गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में नाले के जरिए पानी…

Read More

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार; तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आज मौसम साफ रहने के आसार कम हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश…

Read More

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचा मेरठ का परिवार, हाथ में बेटे की तस्वीर लेकर मां ने लगाई गुहार; 2 साल से लापता है प्रिंस

वृंदावन: मेरठ का एक परिवार अपने लापता बेटे प्रिंस की तलाश में सोमवार को वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचा। बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर नेत्रपाल और उनकी पत्नी पूनम ने उसकी सकुशल वापसी की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि 10 मई 2024 को एकांतिक वार्ता के लिए प्रिंस अकेले आश्रम के अंदर गया था, लेकिन वार्ता खत्म होने के बाद वह बाहर नहीं आया। पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मेरठ के इंद्रपुरम,…

Read More

IAS छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल की सियासी एंट्री, यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा; नई पार्टी बनाने पर भी मंथन

लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिव्या मित्तल अपनी पार्टी बनाकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को…

Read More

लखनऊ इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज टी-20, दोपहर 3 बजे से शहीद पथ पर ट्रैफिक डायवर्जन; इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

लखनऊ: मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दोपहर 3 बजे से मैच खत्म होने तक शहीद पथ पर बड़े और व्यावसायिक वाहनों के साथ रोडवेज बसों के संचालन पर रोक रहेगी। बड़े वाहनों के लिए रात 11 बजे तक लागू रहने वाली नो-एंट्री अब मैच समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने मैच देखने जाने वाले दर्शकों को छोड़कर अन्य वाहन चालकों से…

Read More

CM योगी आज 3 बजे करेंगे फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण, इटौंजा में बांटेंगे राहत सामग्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3 बजे फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री इटौंजा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के जरिए फैजुल्लागंज में बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। इसके बाद इटौंजा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित करेंगे।

Read More

जनता दर्शन में CM योगी का सख्त निर्देश, दूसरी बार भी समस्या लेकर आया फरियादी तो तय होगी जवाबदेही; जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पीड़ित एक ही वास्तविक समस्या को लेकर दूसरी बार जनता दर्शन में आता है और उसका पहले समाधान नहीं हुआ है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय है और वास्तविक समस्या…

Read More

कोडीन कफ सिरप माफिया शुभम की पत्नी वैशाली पर कसा शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट; एक महीने बाद कुर्की की तैयारी

वाराणसी: कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के परिवार पर पुलिस और कोर्ट का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब शुभम की पत्नी वैशाली पुर्नवासी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। वह बीते साल नवंबर से फरार बताई जा रही है। कोर्ट ने एक महीने के भीतर उसकी गिरफ्तारी या पेशी नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी के संकेत दिए हैं। वहीं, शुभम को फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र देने वाले उसके पड़ोसी विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुभम फिलहाल…

Read More

ओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे

श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…

Read More