बैलगाड़ी से पेट्रोल पहुंचा, फिर रचा इतिहास! 96 साल पहले JRD टाटा ने ऐसे शुरू की थी एयर इंडिया की पहली उड़ान

नई दिल्ली: आज जिस एयर इंडिया को देश की प्रमुख विमानन कंपनियों में गिना जाता है, उसकी शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है। 15 अक्टूबर 1932 को जेआरडी टाटा ने टाटा संस की पहली निर्धारित डाक उड़ान संचालित की थी। उस ऐतिहासिक सफर में कराची से अहमदाबाद होते हुए बंबई तक विमान पहुंचा था। इस उड़ान से जुड़ा एक खास किस्सा यह भी है कि अहमदाबाद में विमान में ईंधन भरने के लिए बैलगाड़ी से पेट्रोल लाया गया था। भारतीय विमानन इतिहास की यह शुरुआत उस दौर की याद दिलाती…

Read More

‘रावण बुराई का प्रतीक, लेकिन हमारी रोजी-रोटी का सहारा’, पुतला बनाने वाले की बात सुन भावुक हुए लोग

कानपुर: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हर साल लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हैं और रावण के पुतले को जलते हुए देखते हैं। लेकिन इस पुतले को तैयार करने वाले कारीगरों की मेहनत और भावनाओं पर कम ही लोगों का ध्यान जाता है। कानपुर में 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना रहे एक कारीगर की बात इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का दिल छू रही है। उसका कहना है कि रावण भले ही बुराई का प्रतीक हो, लेकिन…

Read More

तीस्ता प्रोजेक्ट में अमेरिका की एंट्री से बढ़ी हलचल, भारत-चीन के बाद अब बांग्लादेश में तीन महाशक्तियों की नजर

ढाका: बांग्लादेश की तीस्ता नदी से जुड़ी परियोजना अब भारत और चीन के बाद अमेरिका की दिलचस्पी के कारण अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का अहम मुद्दा बनती जा रही है। चीन से करीब एक अरब डॉलर का ऋण मिलने के बाद इस परियोजना में अमेरिकी कंपनियों की संभावित भागीदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 30 अगस्त को बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ब्रेंट क्रिस्टेंसन के तीस्ता बैराज और लालमोनिरहाट क्षेत्र के दौरे ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। इससे बांग्लादेश के सामने नदी के विकास, जल प्रबंधन…

Read More

मैरी मिलबेन का CJP पर अमेरिकी फंडिंग का आरोप, अभिजीत दिपके ने पूछा- भारत के मामलों में दखल का हक किसने दिया?

नई दिल्ली: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि CJP को अमेरिका में ऐसे दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से पार्टी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील भी की। अब अभिजीत दिपके ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। इसके जवाब में मैरी मिलबेन ने भी पलटवार किया है। मैरी मिलबेन ने…

Read More

एजाज खान के ‘ओ यारा’ म्यूजिक वीडियो की मुंबई में धमाकेदार लॉन्चिंग, कई सितारे पहुंचे; नाना पाटेकर को दी गई श्रद्धांजलि

मुंबई: अभिनेता एजाज खान के नए म्यूजिक वीडियो ‘ओ यारा’ को मुंबई में भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। सितारों से सजी इस शाम में मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सिंगर-रैपर बादशाह, मुनव्वर फारूकी, साहिल खान, विधायक असलम शेख और अभिनेता शावर अली समेत कई मेहमान मौजूद रहे। इस खास मौके पर एजाज खान के पिता, पत्नी और दोनों बेटे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बादशाह से मुकेश छाबड़ा तक, लॉन्च इवेंट में जुटीं कई हस्तियां ‘ओ यारा’ की लॉन्चिंग में मनोरंजन जगत…

Read More

GST 2.0 के 14 बड़े सुधारों पर मुहर, गिरफ्तारी की शक्ति होगी खत्म; 3 दिन में GST रजिस्ट्रेशन और 10 दिन में रिफंड का रास्ता साफ

नई दिल्ली: 57वीं GST काउंसिल बैठक में टैक्स दरों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया, लेकिन कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए GST व्यवस्था को आसान बनाने वाले 14 बड़े सुधारों पर फैसला लिया गया। इनका फोकस GST रजिस्ट्रेशन और रिफंड को तेज करने, ITC की सुरक्षा, छोटे विवादों को कम करने और कारोबारियों की कार्यशील पूंजी को राहत देने पर रहा। इन सिफारिशों को लागू करने के लिए संबंधित कानून, नियम, अधिसूचना या सर्कुलर जारी करना जरूरी होगा। GST 2.0 के एक साल के आंकड़ों के मुताबिक टैक्स बेस…

Read More

यूपी कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर किसानों और उज्ज्वला लाभार्थियों तक बड़े फैसलों की तैयारी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में करीब 31 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में कुछ प्रस्ताव एजेंडे से अलग यानी आउट ऑफ एजेंडा भी लाए जा सकते हैं। प्रस्तावों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए यूनिफॉर्म, दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, धान और मोटे अनाज की खरीद नीति समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। 1.80 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी कैबिनेट में करीब 1.80 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म के लिए एक-एक साड़ी…

Read More

महिलाओं की शिकायत अब होगी और आसान, QR स्कैन करते ही सीधे दर्ज होगी शिकायत; एप के जरिए प्रदेश की हर महिला से जुड़ेगा महिला आयोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की शिकायतों को दर्ज कराने और उन तक आयोग की पहुंच को आसान बनाने की दिशा में नई पहल की तैयारी है। अब प्रदेश की महिलाएं एप के जरिए ऑनलाइन जुड़ सकेंगी और QR कोड स्कैन करते ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। इस आगामी कार्ययोजना को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया। QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने…

Read More

सवाल उठे तो फैजुल्लागंज पहुंचीं मेयर सुषमा खर्कवाल, मुकेश सिंह चौहान ने पहले उठाई थी प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचने पर आवाज

लखनऊ: फैजुल्लागंज में कई दिनों से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई घरों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चूल्हे बंद हैं, राशन खत्म होने लगा है और लोग अपने ही घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। ऐसे हालात के बीच 7 अक्टूबर को कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश महासचिव और पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने मेयर सुषमा खर्कवाल की कथित गैरमौजूदगी और प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाए थे। इसके अगले ही दिन 8 अक्टूबर को मेयर अधिकारियों के…

Read More

GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को बड़ी राहत; रिफंड अब 17 दिन में, 5 करोड़ तक की टैक्स चोरी पर नहीं बनेगा आपराधिक केस

नई दिल्ली: भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से चल रही 57वीं GST काउंसिल की बैठक दोपहर 2:30 बजे खत्म हो गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधारों का ऐलान किया। इन फैसलों को GST 2.0 की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बैठक में कारोबारियों और करदाताओं को राहत देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अब 17 दिन में मिलेगा GST रिफंड GST काउंसिल ने रिफंड की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला…

Read More