नाना पाटेकर की मौत के बाद क्यों दर्ज हुआ MLC केस? क्या मेडिको-लीगल केस का मतलब संदिग्ध मौत है, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह गोवा के डोना पॉला स्थित अपने घर पर थे, जहां सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने नाना पाटेकर के निधन…

Read More

यूपी के सरकारी और एडेड स्कूलों में खाली पद अब नहीं रहेंगे लंबे समय तक, हर साल 31 मई तक भेजना होगा भर्ती का अधियाचन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को समय पर भरने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई समय-सारणी तय कर दी है। अब हर साल एक अप्रैल तक स्कूलों में खाली होने वाले सभी पदों की गणना पूरी करनी होगी। इसके बाद 31 मई तक संबंधित भर्ती आयोगों को रिक्त पदों का अधियाचन भेजना अनिवार्य होगा। एक अप्रैल तक होगी रिक्त पदों की गणना माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक शैक्षिक सत्र समाप्त होने…

Read More

सऊदी अरब में कई धमाकों के बाद मचा हड़कंप, दो एयरपोर्ट बंद; दिल्ली लौटाई गई Air India की फ्लाइट, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: सऊदी अरब में कई ठिकानों पर हुए हूती हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर धमाकों के बाद दिल्ली से रियाद जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI2243 को रास्ते से ही वापस दिल्ली मोड़ दिया गया। सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। प्रभावित यात्रियों को पूरी रकम वापस करने की बात एयरलाइंस की ओर से कही…

Read More

नाना पाटेकर के निधन से फिर चर्चा में आया कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक से कितना अलग? जानें लक्षण और बचने का तरीका

मुंबई: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद कार्डियक अरेस्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। उन्हें सीने में दर्द, तेज पसीना और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हुईं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नाना पाटेकर के निधन के संदर्भ में कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बीच का अंतर समझना भी जरूरी है, क्योंकि दोनों को अक्सर एक…

Read More

दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, 4.9 की तीव्रता से कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कई इलाकों में अफरातफरी की स्थिति बन गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तराखंड में था भूकंप का केंद्र नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में था। मंगलवार रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9…

Read More

‘तीन नहीं, 403 पर नजर…’, सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार? अखिलेश यादव के पोस्ट से मिले बड़े संकेत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति अब बदलती नजर आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।” उनके इस पोस्ट को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सपा अब तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी और उसका पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव पर रहेगा। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के वोट की…

Read More

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक; 33 कमरों में रहते थे 300 मजदूर

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीन मंजिला अस्थायी बिल्डिंग पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठ रही थीं, जबकि धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान…

Read More

आज से महंगी हुईं इंडिगो की उड़ानें, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु-चेन्नई तक बढ़ा किराया; जानें किस रूट पर कितना फ्यूल सरचार्ज

नई दिल्ली: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए 6 अक्टूबर 2026 से यात्रा महंगी हो गई है। देश की बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। नया शुल्क 6 अक्टूबर 2026 को रात 12:01 बजे से लागू हो गया है। घरेलू उड़ानों में यात्रा की दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है। अलग-अलग दूरी के लिए इसमें 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की…

Read More

‘नागरिक ही वोटर लिस्ट से बाहर हो गए तो SIR का क्या मकसद?’ हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल

पणजी: गोवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से कई अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने खास तौर पर पूछा कि अगर इस प्रक्रिया के दौरान भारतीय नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची से बाहर हो जाते हैं, तो फिर SIR का उद्देश्य क्या रह जाता है। मामला परेश सालगांवकर और उनके परिवार के पांच सदस्यों से जुड़ा है। भारतीय नागरिक होने के बावजूद इन सभी के नाम गोवा की मतदाता सूची से हटा दिए गए। परिवार ने पता बदलने…

Read More

राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव? आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP के 8 उम्मीदवारों से होगा मुकाबला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाकर पहले ही दो नामांकन करा दिए हैं। अब सबसे ज्यादा नजर सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर है। पार्टी ने अभी तक इस नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, हालांकि सोमवार को पूरे दिन इसे लेकर अंदरखाने में मंथन चलता रहा। चर्चा है कि तीसरे उम्मीदवार के नामांकन की तैयारी भी सपा ने कर ली है। सोमवार को…

Read More