यूपी कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर किसानों और उज्ज्वला लाभार्थियों तक बड़े फैसलों की तैयारी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में करीब 31 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में कुछ प्रस्ताव एजेंडे से अलग यानी आउट ऑफ एजेंडा भी लाए जा सकते हैं। प्रस्तावों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए यूनिफॉर्म, दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, धान और मोटे अनाज की खरीद नीति समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। 1.80 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी कैबिनेट में करीब 1.80 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म के लिए एक-एक साड़ी…

Read More

उन्नाव में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज, सीएम योगी और अन्नपूर्णा देवी ने वाराणसी से किया शुभारंभ

उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): विकास भवन सभागार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्नाव में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की मौजूदगी में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान पोषण माह के उद्देश्यों और इसके तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा…

Read More