नवरात्र में विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 4 गंभीर घायल

वाराणसी: नवरात्र की अष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे लोगों के साथ वाराणसी में दर्दनाक हादसा हो गया। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग फ्लाईओवर पर गाड़ी रोककर तस्वीरें खींच रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने…

Read More

श्रद्धा दुबे केस में पुलिस पर गिरी दूसरी गाज, आईपीएस विक्रांत वीर हटाए गए; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने पर लखनऊ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी विक्रांत वीर को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे कुछ घंटे पहले ही हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों पर घोषित इनाम की…

Read More

मायावती ने कई बार बाहर कर फिर आकाश आनंद पर जताया भरोसा, यूपी से पंजाब तक जनसभाएं; क्या है BSP की नई रणनीति?

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कई बार फैसले बदलने के बाद एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी के साथ आगे किया है। उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की भूमिका में सक्रिय करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसे पार्टी के युवा मतदाताओं को जोड़ने और अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व खो चुकी बसपा के सामने…

Read More

डेढ़ महीने के बेटे को 2 लाख में बेचने का आरोप, फिर अपहरण की कहानी गढ़ी; मां समेत 5 गिरफ्तार

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में डेढ़ महीने के मासूम को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ने डॉक्टर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर मासूम का सौदा किया और बाद में उसके अपहरण की कहानी सुना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बस स्टैंड से बच्चे के गायब होने की…

Read More

मॉडल श्रद्धा दुबे की पार्टियों से ब्लैकमेलिंग तक की कहानी? पूर्व ड्राइवर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। श्रद्धा की एसयूवी चलाने वाले एक पूर्व ड्राइवर ने दावा किया है कि उसने सात दिन तक उसके साथ काम किया और इस दौरान उसके व्यवहार के अलग-अलग रूप देखे। ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा कभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ दिखाई देती थी तो कभी रसूखदार और नामचीन लोगों के साथ घूमती थी। रात में क्लबों और बार में पार्टी करना भी उसकी दिनचर्या का हिस्सा था। हालांकि,…

Read More

मथुरा की रामलीला में महिलाओं पर फब्तियों से भड़का विवाद, जमकर चलीं कुर्सियां; भगदड़ में जान बचाकर भागे लोग

मथुरा: कोसीकलां में रामलीला महोत्सव के दौरान सीता हरण लीला के मंचन के बीच महिलाओं पर कथित तौर पर फब्तियां कसने को लेकर हंगामा हो गया। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और कुछ युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। अचानक हुए बवाल से रामलीला मैदान में अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस…

Read More

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा, हिस्सा गिरने से 17 लोगों की मौत और 35 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सप्तमी के मौके पर चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल पूजा मंडप का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है। पीएम मोदी ने जताया दुख,…

Read More

Smita Patil Birth Anniversary: 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं स्मिता पाटिल, राज बब्बर ने याद कर लिखा- बहुत याद आती है

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की जिंदगी भले ही महज 31 साल की उम्र में थम गई, लेकिन उनकी अदाकारी, संवेदनशीलता और दमदार किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। पर्दे पर अपनी आंखों और भावों से किरदारों में जान डाल देने वाली स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती पर अभिनेता राज बब्बर ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया। राज ने सोशल मीडिया पर स्मिता की तस्वीर साझा करते हुए उनके असाधारण अभिनय, स्नेह भरे स्वभाव और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद…

Read More

अब एक ही ऑर्डर में 5 रेस्टोरेंट से मंगाएं खाना! Swiggy का नया फीचर बदलेगा फूड डिलीवरी का अंदाज, एक पेमेंट में मिलेगा सबकुछ

लखनऊ: घर में पार्टी हो, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर या परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद अलग-अलग हो, तो अब बार-बार ऑर्डर करने की परेशानी कम हो सकती है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने त्योहारों के मौसम में ‘मल्टी रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग’ फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से ग्राहक एक ही ऑर्डर में अधिकतम पांच अलग-अलग रेस्टोरेंट से अपनी पसंद का खाना चुन सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा में एक बार भुगतान करके सभी ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी और अलग-अलग रेस्टोरेंट से आने वाले…

Read More

चमकदार केले के पीछे का सच! बिना लाइसेंस चल रहे थे 25 पकाने के केंद्र, 5 क्विंटल केले नष्ट; आखिर लोगों की सेहत से कैसे हो रहा खिलवाड़?

लखनऊ (ज़ीशान हैदर): बाजार से पीले और पके हुए केले खरीदते समय क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें पकाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया गया होगा? जिस फल को लोग रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा मानते हैं, उसकी गुणवत्ता और उसे पकाने की प्रक्रिया भी सेहत के लिहाज से बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के जांच अभियान में केले पकाने वाले 25 केंद्र बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए गए। प्रदेशभर में 311 राइपनिंग चैंबरों की जांच की गई, 132 से…

Read More