यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 15 IAS और 23 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 11 ADM समेत कई बड़े पद बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अधिकारियों के साथ 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में 11 अपर जिलाधिकारी, दो कुलसचिव, दो उपनिदेशक और एक मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। 15 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी राकेश कुमार…

Read More

‘मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा गया…’, यूपी कांग्रेस में बदलाव पर बोले अजय राय, आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई टीम के गठन और आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आराधना मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह कड़ी मेहनत करें और कांग्रेस को उनसे भी आगे लेकर जाएं। अजय राय ने कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं होता और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत से काम किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और खास तौर पर राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा…

Read More

‘2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार’, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आराधना मिश्रा का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पद संभालने के बाद पार्टी के 2027 के लक्ष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समय कम है और चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता के भीतर यह विश्वास पैदा करना है कि कांग्रेस 2027 में सरकार बनाने जा रही है। आराधना मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की चार पीढ़ियों से कांग्रेस के प्रति…

Read More

स्नातक MLC प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने दाखिल किया नामांकन……..

झाँसी । प्रयागराज,इलाहाबाद और झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ प्रस्तावक एवं समर्थक मौजूद रहे। डॉ. मानसिंह यादव समाजवादी पार्टी के द्वारा नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में एस.पी. सिंह, सत्यवीर मुन्ना, रईस अहमद, गोविन्द प्रसाद, रुपनाथ यादव, उत्तम सिंह, उदय राज यादव, श्रीकान्त यादव और आष यादव सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए। वहीं दूसरे प्रस्तावक समूह में छोटे लाल, अजीत सिंह (कौशाम्बी), राकेश कुमार, अभिषेक सिंह, दिलीप…

Read More

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति और उनकी पार्टी…

Read More

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी………

झांसी। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी डॉ. अरविन्द कुमार द्वारा जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More

यूपी में बीजेपी काट सकती है 100 विधायकों के टिकट! 2024 लोकसभा चुनाव वाली गलती से सबक, कमजोर जनाधार और एंटी इनकंबेंसी पर होगी नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी टिकट बंटवारे को लेकर इस बार काफी सतर्क नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी करीब 100 मौजूदा विधायकों के टिकट पर पुनर्विचार कर सकती है। आंतरिक सर्वे में जिन विधायकों का जनाधार कमजोर पाया जाएगा, उनके टिकट काटने पर पार्टी विचार कर सकती है। पार्टी के स्तर पर विधानसभा क्षेत्रवार सर्वे कराए जाने की बात सामने आ रही है। इसमें विधायकों की जनता के बीच पकड़, स्थानीय संगठन के साथ उनके संबंध और क्षेत्र में एंटी…

Read More

“आपके पास वाइफ नहीं है?” मैनेजर की आपत्तिजनक मांग पर शिक्षिका ने दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ स्कूल संचालक

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक निजी स्कूल के मैनेजर पर शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करने का आरोप लगा है। शिक्षिका ने मैनेजर की बात का कड़ा विरोध किया और उसे मर्यादा में रहने की नसीहत दी। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया…

Read More

दीपावली-छठ पर यूपी से चलेंगी 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, बिहार-पंजाब से दिल्ली-जम्मू तक के यात्रियों को राहत; देखें पूरा शेड्यूल

बरेली: दीपावली, दशहरा और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन तेज कर दिया है। अक्टूबर और नवंबर में यूपी से होकर 44 से अधिक स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इन ट्रेनों के जरिए बिहार, पंजाब, दिल्ली और जम्मू समेत कई रूटों पर यात्रियों को त्योहार के दौरान घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। त्योहारों को लेकर नियमित ट्रेनों में अभी से टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है। कुंभ, अमृतसर-हावड़ा, जनता, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, गरीब रथ, गरीब नवाज और लखनऊ-चंडीगढ़ जैसी…

Read More

UP Weather: यूपी में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, 6 अक्टूबर को बारिश के आसार; तापमान गिरने से रात में बढ़ेगी ठंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल सकता है। 6 अक्टूबर के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे रात के समय ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के साथ लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। विभिन्न मौसम वेबसाइटों के…

Read More